- हल्द्वानी : नन्ही परी हत्याकांड आरोपी के बरी होने पर हल्द्वानी में उबाल, सड़कों पर उतरे लोग
हल्द्वानी : हल्द्वानी में 2014 में नन्ही परी हत्याकांड के आरोपी को सुप्रीमकोर्ट से बरी किए जाने के बाद हल्द्वानी में भारी आक्रोश फूट पड़ा। रविवार को सैकड़ों लोग सड़कों पर उतर आए और आरोपी को फांसी देने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बुद्ध पार्क से रैली निकालने का प्रयास किया, जिसे रोकने को लेकर पुलिस और भीड़ के बीच झड़प भी हुई। रोकने के बावजूद प्रदर्शनकारी गेट कूदकर बाहर निकले और जुलूस की शक्ल में एसडीएम कोर्ट तक पहुंचे। इस दौरान हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश भी आंदोलनकारियों के साथ मौजूद रहे। जुलूस में कई सामाजिक, राजनीतिक और छात्र संगठनों ने समर्थन दिया। लोगों ने आरोप लगाया कि उत्तराखंड की बेटी के न्याय के साथ खिलवाड़ हुआ है और नन्ही परी के हत्यारे को हर हाल में फांसी की सजा मिलनी चाहिए।आक्रोशित माहौल को देखते हुए पूरे क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात रहा।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



धामी सरकार का बड़ा एक्शन! सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों के मकानों पर चला बुलडोजर
उत्तराखंड : हल्द्वानी शुद्धीकरण मामले में बेंगलुरु में हुई जीरो FIR
देहरादून : इस तारीख से शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा
देहरादून :(बड़ी खबर) इन कर्मियों के वेतन के लिए 3 अरब की राशि जल्द होगी जारी
उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू का अलर्ट! 24 घंटे में 58 नए केस, कुल मरीज 271 पहुंचे
भारी बारिश में भी नहीं डिगा उक्रांद का हौसला, नौगांवखाल में 100 से ज्यादा लोगों ने थामा पार्टी का दामन
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) नैनीताल जिले में कल भारी बारिश के चलते छुट्टी
लालकुआं : जिलाधिकारी के निर्देश पर गौला में SDM ने उतरवाई JCB,
CM धामी ने लॉन्च किया ऐसा ऐप, फसल की बीमारी भी पहचानने में करेगा मदद
उत्तराखंड के 9.91 लाख पेंशनधारकों को बड़ी राहत, CM धामी ने एक क्लिक में जारी किए 147 करोड़ रुपये 
