चमोली: चमोली ज़िले में बदरीनाथ हाईवे पर एक बार फिर एक हादसा सामने आया है। मारवाड़ी के पास एक कार अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई, जिसमें मध्य प्रदेश के सात तीर्थयात्री सवार थे। हादसे के बाद एक यात्री लापता बताया जा रहा है…जबकि तीन घायल हो गए हैं।
हादसे में दो तीर्थयात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है…जिन्हें गोपेश्वर हायर सेंटर रेफर किया गया है।

कोतवाली ज्योतिर्मठ के एसएसआई देवेंद्र पंत के अनुसार सभी यात्री गोविंदघाट से ज्योतिर्मठ की ओर जा रहे थे कि अचानक मारवाड़ी के पास वाहन नियंत्रण से बाहर होकर नीचे खेतों में जा गिरा।
घायलों की पहचान इस प्रकार है….
अवतार सिंह, पुत्र जसवंत सिंह
निवासी – राजपुर, थाना करेरा, शिवपुरी (म.प्र.)
उम्र – 47 वर्ष
स्थिति – गंभीर, रेफर गोपेश्वर
बद्री प्रसाद, पुत्र चंदन सिंह
निवासी – खेरा कोटिया, थाना करेरा (म.प्र.)
उम्र – 75 वर्ष
स्थिति – गंभीर, रेफर गोपेश्वर
हरनाम सिंह, पुत्र नाम सिंह
निवासी – ग्राम सुनारी, थाना सुनारी, जिला शिवपुरी (म.प्र.)
स्थिति – उपचाराधीन, सीएससी ज्योतिर्मठ
लापता यात्री की तलाश जारी
हादसे के बाद एक यात्री लापता है, जिसकी तलाश के लिए स्थानीय पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर जुटी हुई है। नदी और आसपास के खेतों में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून : पूर्व भाजपा नेता धीरज चंद्रा ने साथियों सहित थामा कांग्रेस का दामन, डॉ. हरक सिंह रावत ने किया स्वागत
हल्द्वानी – प्लॉट के दाखिल-खारिज में आ रही आपत्ति पर आयुक्त ने कराया समझौता, क्रेता को वापस मिले 5 लाख
उत्तराखंड में 10वीं-12वीं के छात्रों को मिलेगा टैबलेट
पिथौरागढ़ से दिल्ली-देहरादून हवाई सेवा को झटका, तारीख निकल गई लेकिन उड़ान शुरू नहीं
उत्तराखंड: निठारी कांड से बरी होने के करीब 10 माह बाद सुरेंद्र कोली ने हरिद्वार में की आत्महत्या
देहरादून :(बड़ी खबर) इन अधिकारियों के प्रमोशन के बाद तबादले
हल्द्वानी – 30 रूपये के ख़रीदे केले UPI से किया भुगतान, और फिर खाते से उड़ गए 2. 21 लाख, थाने पहुंचा पीड़ित
CM धामी ने किया जल सृष्टि पार्क का लोकार्पण, देहरादून में अब तालाब के बीच मिलेगा ‘नैनीताल जैसा फील’
हल्द्वानी: (बधाई) डी ए वी स्कूल हल्द्वानी के पूर्व छात्र दीपांशु पाण्डेय भारतीय सेना में बने लेफ्टिनेंट
उत्तराखंड: हाईवे की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट सख्त, NH अधिकारियों को लगाई कड़ी फटकार; 3 दिन में मांगी रिपोर्ट 
