sweeping machine

जर्मनी से आया 6 करोड़ का ‘झाड़ू’! देहरादून की सड़कें अब मिनटों में होंगी साफ

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून: शहर की सड़कों पर सफाई अब और तेज़, सटीक और तकनीकी तरीके से होगी। उत्तराखंड सरकार की स्वच्छता नीति को गति देने और राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (NCAP) के तहत, देहरादून नगर निगम ने अत्याधुनिक स्वीपिंग मशीनें खरीदी हैं। ये सभी मशीनें बीते गुरुवार को देहरादून पहुंच गईं और जल्द ही इसका ट्रायल शुरू किया जाएगा।

नगर आयुक्त नमामी बंसल ने जानकारी दी कि मशीनों का रजिस्ट्रेशन पूरा होते ही उन्हें शहर की मुख्य सड़कों की सफाई के काम में लगाया जाएगा। इन जर्मन तकनीक वाली मशीनों की खासियत है कि ये एक ही दिन में कई किलोमीटर क्षेत्र की सफाई कर सकती हैं। साथ ही वीआईपी मूवमेंट या किसी आपात स्थिति में कम समय में अधिक सफाई कर पाना भी इनकी बड़ी विशेषता है। मशीनें सड़कों पर जमा धूल, कूड़ा और सूक्ष्म कणों को प्रभावी ढंग से हटाने में सक्षम हैं…जिससे वायु गुणवत्ता में भी सुधार की उम्मीद है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  देहरादून :(बड़ी खबर) विधानसभा सत्र से पहले 22 अक्टूबर को होगी धामी कैबिनेट की बैठक, अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

इन मशीनों की कुल कीमत करीब साढ़े छह करोड़ रुपये है। यह निवेश शहर की सफाई और पर्यावरणीय सुधार के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रहा है। गौरतलब है कि कुछ हफ्ते पहले नगर निगम बोर्ड की बैठक में 329 करोड़ रुपये का वार्षिक बजट पास किया गया था। यह बैठक करीब 11.5 घंटे तक चली थी, जिसमें 40 से अधिक प्रस्तावों पर सहमति बनी थी। इनमें आवारा कुत्तों के लिए नीति, डेयरी नीति, पथ प्रकाश व्यवस्था और यूज़र चार्ज में 50 फीसदी छूट जैसे अहम प्रस्ताव शामिल थे। स्वास्थ्य अनुभाग के चार और निर्माण विभाग के 11 प्रस्तावों को भी मंजूरी दी गई थी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें