इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (आईबीपीएस) ने देश के सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में प्रोबेशनरी ऑफिसर / मैनेजमेंट ट्रेनी के 5208 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों को भरने के लिए आईबीपीएस ‘CRP PO/MT -XV’ परीक्षा का आयोजन करेगा। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है।
योग्यता
मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री हो।
स्थानीय भाषा में प्रवीणता के साथ कंप्यूटर पर काम करने का ज्ञान हो। वेतनमान: 48,480 से 85,920 रुपये। आयु सीमा
न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष से कम हो। आयु सीमा की गणना
आवेदन शुल्क
850 रुपये। एससी / एसटी वर्ग और दिव्यांगों के लिए 175 रुपये देय होगा।
भुगतान डेबिट कार्ड/ क्रेडिट कार्ड या इंटरनेट बैंकिंग के जरिए ऑनलाइन करना होगा।
01 जुलाई, 2025 को आधार मानकर की जाएगी। यानि अभ्यर्थी का जन्म 02 जुलाई, 1995 से पहले और 01 जुलाई, 2005 के बाद का नहीं होना चाहिए। आयु गणना में दोनों तिथियां शामिल होंगी।
चयन प्रक्रिया
प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन होगा। आवेदन प्रक्रिया
सबसे पहले संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट (https://www.ibps.in/) पर जाएं। होमपेज पर बाई ओर दिए गए लिंक
‘CRP PO/MTs’ पर क्लिक करें।
नये पेज पर CRP Process Probationary Officers /Management Trainees XV पर क्लिक करें।
नये पेज पर Notification for Common Recruitment Process for CRP-PO/MTS-XV विकल्प पर क्लिक करें।
नये पेज पर संबंधित विज्ञापन की पीडीएफ फाइल खुल जाएगी। अब इसे ध्यानपूर्वक पढ़ लें और अपनी योग्यता की जांचकर लें।
पिछले पेज पर वापस आएं और
Apply Online for Common Recruitment Process under CRP-PO/MTS-XV पर क्लिक करें।
खुलने वाले पेज पर ‘Click here for New Registration’ लिंक पर क्लिक कर पंजीकरण करें।
अब रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगइन करें। मांगी गई जानकारियों को दर्ज कर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून:(बड़ी खबर) बदलेगा मौसम, पाला और ठंड का Alert
हल्द्वानी : व्हाइटहॉल स्कूल में “कार्निवल विंटर फेस्ट” की धूम
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी ने 46.18 करोड़ की विकास योजनाओं को दी मंजूरी
हल्द्वानी : रघुवर दत्त जोशी ने विश्व चैंपियनशिप में दिखाया दम
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कृष्णा स्टोन पर छापा, नियम तार तार, क्रेशर में विशालकाय गड्ढा देख अधिकारी हैरान
नैनीताल : जिले के निकायों में DM के निर्देश पर दाखिल–खारिज में आई तेजी
रामनगर: घर और रिसोर्ट मे हुई 02 चोरी के मामलों की गुत्थी सुलझी, 30 लाख के जेवरात, 12 लाख नगद बरामद
हल्द्वानी : बच्चों के चेहरे पर टीम थाल सेवा ऐसे लाई मुस्कान
नैनीताल: सफलता की कहानी, ‘रेशम नई पहल’ से पहाड़ की महिलाओं की बदली पहचान पहली बार बनाई जा रही है रेशम से पेंटिंग
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) आजादनगर में 87 फीसदी और गांधी नगर में 70 फीसदी बिजली जा कहां रही है? कमिश्नर ने पूछा सवाल? 
