- रानीखेत में 11 से 17 अगस्त तक होगी अग्निवीर भर्ती रैली
- सोमनाथ ग्राउंड में होगा आयोजन, कई राज्यों के युवाओं को मिलेगा मौका
रानीखेत (अल्मोड़ा)। कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र रानीखेत में 11 से 17 अगस्त तक यूनिट मुख्यालय कोटा के तहत अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। रैली सोमनाथ ग्राउंड (विजय चौक के पास) होगी। केवल वही अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे जिनके पास कुमाऊं रेजीमेंट की ओर से जारी अधिकृत भर्ती नोटिफिकेशन और संबंधित दस्तावेज उपलब्ध होंगे।
11 अगस्त को उत्तराखंड के सभी जिलों के युवाओं के लिए अग्निवीर जनरल ड्यूटी की भर्ती होगी। 12 अगस्त को उनके दस्तावेज की जांच की जाएगी। 13 अगस्त को उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश, दिल्ली, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और पूर्वोत्तर राज्यों के अभ्यर्थी अग्निवीर जीडी पद के लिए शामिल हो सकेंगे। 14 अगस्त को अग्निवीर ट्रेडमैन, म्यूजिशियन और ऑफिस असिस्टेंट पदों के लिए सभी 16 अगस्त को विशिष्ट खिलाड़ियों की अग्निवीर जीडी भर्ती होगी और 17 अगस्त को उनके दस्तावेज का निरीक्षण किया जाएगा। केआरसी भर्ती कार्यालय के अनुसार भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी है। अभ्यर्थी किसी भी बिचौलिये के बहकावे में न आएं और केवल आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करें



अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



‘मेरा उत्तराखंड कैसा हो?’ 2.67 लाख छात्रों की राय के बाद अब CM धामी सुनेंगे 140 युवाओं की बात
नैनीताल के बाद अब कैंचीधाम भी रोपवे से जुड़ेगा, ज्योलीकोट बनेगा बड़ा जंक्शन
हल्द्वानी-नैनीताल रोड पर अचानक आया मलबा, थम गई गाड़ियों की रफ्तार; मौके पर पहुंचे SSP
उत्तराखंड: गढ़वाल राइफल्स मुख्यालय में 19 सितंबर को बड़ा कार्यक्रम, अजित डोभाल और CDS पहुंचेंगे
उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब में गिरी सीजन की पहली बर्फ, केदारनाथ में बारिश
उत्तराखंड: बीकानेर स्वीट्स समेत 5 प्रतिष्ठानों पर GST की छापेमारी, फर्जी ITC के आरोप से मचा हड़कंप
उत्तराखंड: पहाड़ जाने का बना रहे हैं प्लान? बस की सीट के लिए अब नहीं होगी भागदौड़, घर बैठे करें बुकिंग
UPI पेमेंट करने वालों के लिए जरूरी खबर, नए MDR नियम को लेकर सरकार ने स्थिति की साफ
उत्तराखंड में पहली बार फिल्म अवॉर्ड, 15 सितंबर से आवेदन शुरू; कलाकारों के लिए बड़ा मौका 
