देशभर में जनता कर्फ्यू के बावजूद रविवार को कोरोना वायरस से संक्रमित तीन लोगों की मौत हो गई. इसी के साथ अब तक कोरोनावायरस के प्रकोप से देश में मरने वाले लोगों की संख्या 7 हो गई है. इसके अलावा कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 345 पहुंच गई है. आज हुई मौत में पटना के 38 वर्षीय व्यक्ति जो कि हाल ही में कतर से लौटा था कोरोना पॉजिटिव पाया गया था. उसे किडनी संबंधित समस्या भी थी, हालांकि स्वास्थ्य मंत्रालय ने अभी इस बात की पुष्टि नहीं की है, इसके अलावा मुंबई में 63 वर्षीय और गुजरात के सूरत में 67 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत हो गयी,

इसके अलावा अब तक देश के एक दर्जन राज्यों में कोरोनावायरस के मामले सामने आए हैं अब तक महाराष्ट्र में 63, केरल में 52, दिल्ली में 27, मध्यप्रदेश में पांच, उत्तर प्रदेश में 25, तेलंगाना में 21, राजस्थान में 24, हरियाणा में 17, कर्नाटक में बीस, पंजाब में 13, लद्दाख में 13, गुजरात में 14, तमिलनाडु में छह, चंडीगढ़ में पांच, जम्मू कश्मीर में पांच, बंगाल में 5, आंध्र प्रदेश में तीन, उत्तराखंड में तीन, उड़ीसा में दो, हिमाचल में दो, पांडिचेरी में एक, और छत्तीसगढ़ में 11 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड के युवा सिर्फ नौकरी मांग नहीं रहे, दूसरों को भी दे रहे रोजगार; सीएम धामी से साझा किए अपने अनुभव
हल्द्वानी : जज फार्म ई-ब्लॉक में 170 मीटर सीसी सड़क का पुनर्निर्माण शुरू, 20 परिवारों को मिलेगा लाभ..
धामी सरकार ने आपदा प्रभावित परिवारों से लेकर विकास कार्यों तक, लाखों रुपये किए मंजूर
उत्तराखंड की इस योजना को समझने पहुंची यूपी की टीम, 60 हजार श्रमिकों को मिला फायदा
देहरादून :(बड़ी खबर) सोमवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित
उत्तराखंड: रेखा आर्य ने पति के 210 करोड़ के आरोपों पर दिया जवाब, गोल्ज्यू देवता की कसम खाकर कही ये बात
अक्षय कुमार मसूरी में, जाह्नवी कपूर नैनीताल में, जानिए क्यों बॉलीवुड को पसंद आ रहा उत्तराखंड
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में दाखिले बढ़े, 17 दिन में परीक्षा परिणाम, अब इन कार्यक्रमों की तैयारी
हल्द्वानी: गवर्नमेंट हाउसिंग सहकारी समिति का चुनाव संपन्न, इन सदस्यों के हाथों में आई जिम्मेदारी
उत्तराखंड में नर्सिंग की बढ़ीं सीटें, विदेशों में भी मिल रहीं नौकरियां 
