- रामनगर से लखनऊ के लिए 26 से चलेगी स्पेशल ट्रेन
काशीपुर : यात्रियों की सुविधा को देखते हुए 26 अप्रैल से रामनगर से लखनऊ तक समर स्पेशल ट्रेन का संचालन होगा। यह ट्रेन सप्ताह में दो दिन शुक्रवार व शनिवार को चलेगी।
इज्जतनगर मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि 26 अप्रैल की सुबह 9:15 बजे समर स्पेशल ट्रेन (05043) रामनगर से चलेगी। यह काशीपुर से बाजपुर, लालकुआं, पीलीभीत होते हुए शाम 7:15 बजे लखनऊ पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन (05044) रात 9:15 बजे लखनऊ से चलकर इसी रूट से होते हुए अगले दिन सुबह 7:15 बजे रामनगर पहुंचेगी। स्पेशल ट्रेन में स्लीपर, चेयरकार व जनरल समेत कुल 15 बोगी लगाई गई है। 29 जून तक सप्ताह में दो दिन यह ट्रेन चलेगी। पर्यटन सीजन में ट्रेन के संचालन से उत्तर प्रदेश से रामनगर व नैनीताल आने-जाने वाले पर्यटकों को भी सुविधा मिलेगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज….
देहरादून: CM धामी ने जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पद बढ़ाकर 2000 किए जाने के प्रस्ताव को दी मंजूरी
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो अग्निवीरों के 40वीं वाहिनी पीएसी में समायोजन को दी मंजूरी
रुद्रपुर- एसएसपी उधमसिंहनगर अजय गणपति ने किये पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर
देहरादून :(बड़ी खबर) मंत्री रेखा आर्य ने रो रो कर बयां किया अपना उत्पीड़न, पति के खिलाफ FIR
हल्द्वानी की सड़कों के गड्ढे भरने में तेजी लाने के निर्देश, पानी की लीकेज ठीक करने के लिए मिला 2 दिन का समय
BJP के प्रदेश संगठन महामंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा पहुंचे लालकुआं, कार्यकर्ताओं को दिया ये संदेश
उत्तराखंड: अंकिता भंडारी हत्याकांड में SIT की जांच से सजा तक, पुलिस ने साझा की अहम जानकारी 
