- सड़क हादसा- वाहन गिरा अनियंत्रित होकर गहरी खाई में, हादसे में 4 लोगों की मौत.SDRF ने चलाया राहत एवं बचाव अभियान।
पिथौरागढ़- एंचोली क्षेत्रान्तर्गत अंडोली के पास वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने चलाया राहत एवं बचाव अभियान। आज दिनांक 22 अप्रैल 2024 को जिला नियंत्रण कक्ष, पिथौरागढ़ द्वारा SDRF को सूचना दी गयी कि एंचोली क्षेत्रान्तर्गत अडोली के पास एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया है।
उक्त सूचना पर ASI सुंदर सिंह बोरा के नेतृत्व में SDRF टीम तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।
उक्त वाहन बोलेरो (UK05TA- 2683 )में कुल 08 लोग सवार थे जो शादी समारोह में सम्मिलित होने के उपरांत वापस अपने घर आ रहे थे जिस दौरान अनियंत्रित होने से उक्त वाहन लगभग 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। स्थानीय लोगों द्वारा 04 घायलों को निकालकर अस्पताल भिजवा दिया गया था। SDRF टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर स्थानीय पुलिस व लोगों से समन्वय स्थापित कर घटना में मृत 04 लोगों के शवों को खाई से बाहर निकाल कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।
मृतको का विवरण⤵️
- अजय कुमार उम्र 32 वर्ष पुत्र होशियार
- पवन कुमार उम्र 40 वर्ष पुत्र जगत राम
- अंगद कुमार उम्र 34 वर्ष पुत्र जगत राम
- कैलाश कुमार उम्र 48 वर्ष पुत्र शोबन राम

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज….
देहरादून: CM धामी ने जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पद बढ़ाकर 2000 किए जाने के प्रस्ताव को दी मंजूरी
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो अग्निवीरों के 40वीं वाहिनी पीएसी में समायोजन को दी मंजूरी
रुद्रपुर- एसएसपी उधमसिंहनगर अजय गणपति ने किये पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर
देहरादून :(बड़ी खबर) मंत्री रेखा आर्य ने रो रो कर बयां किया अपना उत्पीड़न, पति के खिलाफ FIR
हल्द्वानी की सड़कों के गड्ढे भरने में तेजी लाने के निर्देश, पानी की लीकेज ठीक करने के लिए मिला 2 दिन का समय
BJP के प्रदेश संगठन महामंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा पहुंचे लालकुआं, कार्यकर्ताओं को दिया ये संदेश
उत्तराखंड: अंकिता भंडारी हत्याकांड में SIT की जांच से सजा तक, पुलिस ने साझा की अहम जानकारी
नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 17 प्रतिष्ठानों पर 3.45 लाख रुपये का अर्थदंड 
