हल्द्वानी: मोमो खाने के बाद 19 वर्षीय छात्रा की मौत, परिजनों में मातम
Haldwani News: नैनीताल जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा निवासी 19 वर्षीय मीनू मौर्या, जो एमबीपीजी कॉलेज में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा और एनसीसी कैडेट थी, की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह मीनू रोजाना की तरह एनसीसी ट्रेनिंग के लिए गई थी और दोपहर तक घर लौट आई। लौटने के कुछ देर बाद ही उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। उसे तेज पेट दर्द और जलन की शिकायत हुई और उल्टियां शुरू हो गईं। परिजन पहले उसे नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। लेकिन थोड़ी ही देर बाद उसकी हालत और गंभीर हो गई। आनन-फानन में उसे सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान देर शाम उसकी मौत हो गई।
परिजनों के मुताबिक रास्ते में मीनू ने बताया था कि एनसीसी से लौटते वक्त उसने मोमो खाए थे, जिसके बाद से उसे अजीब महसूस होने लगा। कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : IFS के तबादले, आदित्य रत्न को हल्द्वानी की जिम्मेदारी
बाजपुर में मौसम की मार से फसलें और बाग प्रभावित, सीएम धामी ने लिया जायजा धामी, आकलन के दिए निर्देश
उत्तराखंड में 10वीं-12वीं के छात्रों को टैबलेट के लिए मिलेंगे पैसे, सीएम धामी की घोषणा पर कार्रवाई के निर्देश जारी
उत्तराखंड: दिल्ली में CJP का प्रदर्शन, देहरादून की जनशताब्दी समेत कई ट्रेनें रद्द
सीएम धामी ने नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य को दी बधाई, जानिए क्या उम्मीद जताई
नैनीताल : BYKE और स्कूटी दो दिन कैंची धाम में नो एंट्री, ट्रैफिक प्लान लागू
हल्द्वानी: प्रभु श्रीराम की बारात में शामिल होंगे सीएम धामी? समिति ने दिया न्योता, जानिए कब निकलेगी शोभायात्रा
उत्तराखंड: सनसनी: पत्नी को मौत के घाट उताराः गृह क्लेश के दौरान किया हमला, गर्दन व पीठ पर किए कई वार, पति फरार
हल्द्वानी में व्यापारियों के लिए सीएम धामी ने की 8 घोषणाएं, एक क्लिक में पढ़िए
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं करेगा जीएसटी विभाग, मंडी शुल्क पर भी होगा पुनर्विचार: मुख्यमंत्री धामी 
