दसवीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, SSC में जारी की भर्ती विज्ञप्ति, आई है बंपर भर्ती

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

Job Alert- सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए बेहतरीन खबर है कि 25000 से अधिक पदों पर कर्मचारी चयन आयोग ने जीडी कांस्टेबल जनरल ड्यूटी के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। दसवीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का यह सुनहरा अवसर है कर्मचारी चयन आयोग द्वारा 25271 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं।

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इस चयन प्रक्रिया के तहत बीएसएफ, सीआईएसफ, सीआरपीएफ, एसएसबी, आइटीबीपी, ए आर, एनआईए, एस एस एफ में भर्ती की जाएगी। कर्मचारी चयन आयोग के नोटिफिकेशन के अनुसार योग्यता हाईस्कूल यानी दसवीं पास है और आवेदक की उम्र 1 अगस्त 2021 को 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड खनन विभाग को मिला गोल्ड अवॉर्ड

इसके अलावा आवेदन प्रारंभ करने की तिथि 17 जुलाई और आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त रखी गई है साथ ही एसएससी जीडी के लिए वेतनमान 21700 से ₹69100 तक है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: 32 बेसिक शिक्षकों की एलटी कैडर में पदोन्नति

ऐसे होगी चयन प्रक्रिया

भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का 100 अंकों का कंप्यूटर आधारित दिखी को शारीरिक दक्षता के आधार पर चयन किया जाएगा लिखित परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को 90 मिनट का समय मिलेगा गलत उत्तर पर नेगेटिव मार्किंग भी होगी इस परीक्षा में जनरल इंटेलिजेंस व रिजनिंग, जनरल नॉलेज और जनरल अवेयरनेस एलिमेंट्री, गणित और अंग्रेजी/ हिंदी विषयों के प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके अलावा परीक्षा में महिलाओं और एनसीसी सर्टिफिकेट धारकों के लिए कुछ प्रतिशत इंसेंटिव बोनस अंक के तौर पर दिया जाएगा इसका लाभ सर्टिफिकेट दिखाने पर ही मिलेगा। पूरा नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए एसएससी की वेबसाइट पर विजिट कर युवा आवेदन कर सकते हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें