Haldwani News- लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के रेलवे स्टेशन चौराहे के पास स्थित एक होटल में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से हड़कंप मच गया, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची साथ ही फॉरेंसिक एक्सपर्ट टीम को भी सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस और फॉरेंसिक एक्सपर्ट टीम में होटल के कमरे में पहुंचकर बारीकी से छानबीन शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि होटल में महिला और एक पुरुष पिछले 2 दिनों से ठहरे हुए थे। पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में भी लिया है फिलहाल यह भी बताया जा रहा है कि महिला लालकुआं की स्थानीय निवासी है, जबकि पुरुष अल्मोड़ा का रहने वाला है।
शव होटल के कमरा नंबर 108 में बरामद हुआ है। मामला लालकुआं के होटल नरूला का है। इस बीच एक बुजुर्ग महिला मौके पर पहुंच गई वह रो—रोकर कह रही है कि मृतका उसकी बेटी है।
वह चिल्ला—चिल्ला कर कह रही है कि वह होटल में कैसे पहुंची। उधर एक अन्य व्यक्ति मौके पर पहुंचा है। ओमप्रकाश नामक यह व्यक्ति स्वयं को महिला का पति बता रहा है। उसके अनुसार वह वीआईपवी गेट वर्मा कालोनी का रहने वाला है। मृतका हेमा उसकी पत्नी है। पुलिस बुजुर्ग महिला और ओमप्रकाश से पूछताछ में जुट गई है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी डांस चैंपियनशिप का हुआ समापन, अलग-अलग वर्गों में इन प्रतिभागियों ने मारी बाजी
उत्तराखंड: रामनगर तहसील में मंडलायुक्त दीपक रावत का निरीक्षण, दाखिल-खारिज के मामलों पर जताई नाराजगी
दिल्ली से लौटते ही आपातकालीन केंद्र पहुंचे CM धामी, 179 ट्रैकर्स-माउंटेनियर्स के रेस्क्यू की ली जानकारी
गल्ले तोड़े, नकदी उड़ाई और AC आउटर ले गए…हल्द्वानी में चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
चीन में उत्तराखंड का नाम रोशन, सानिया और पार्थ ने WorldSkills 2026 में भारत को दिलाए दो सिल्वर
उत्तराखंड: केदारनाथ पैदल मार्ग पर बड़ा हादसा: पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आया 5 साल का बच्चा, मौके पर मौत !
उत्तराखंड की युवती से मुंबई में रेप: फिल्म एकेडमी संचालक और पत्नी के खिलाफ पुलिस में शिकायत
उत्तराखंड: हल्द्वानी के शिवम धपोला ने CBSE राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
उत्तराखंड : राहत: वार्ता के बाद बैंक कर्मचारियों की हड़ताल टली, ग्राहकों को बड़ी राहत 
