- सड़क हादसा- कार की टक्कर में 1 की मौत अन्य 2 लोग हुए घायल।
विकासनगर (देहरादून)- धूलकोट डाट काली मंदिर के पास भीषण सड़क हादसा हो गया, इस दौरान 2 गाड़ियों की आमने सामने की टक्कर से 1 युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर घायलों को ग्राफिक एरा अस्पताल पहुंचाया जहां घायलों का उपचार चल रहा है।
हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 3 गंभीर घायलों को नजदीकी ग्राफिक एरा अस्पताल में पहुंचाया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।दरअसल तस्वीरों में दिख रही लाल रंग की ये वेन्यू गाड़ी सहसपुर से देहरादून की ओर जा रही थी। जानकारी के मुताबिक रॉन्ग साइड से तेज रफ्तार चल रही इस गाड़ी में सामने से आ रही काले रंग की होंडा एकॉर्ड की जोरदार टक्कर हो गई। अब इस हादसे के कुछ सेकेंड बाद ही देहरादून से ही विकासनगर जा रही तीसरी सफेद रंग की वेन्यू गाड़ी का चालक भी गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा और इस हादसे की चपेट में आ गया। एक के बाद एक तीनों गाड़ियों के टकराने से रॉन्ग साइड से तेज रफ्तार लाल रंग की वेन्यू गाड़ी को चला रहे सचिन नाम के चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि अन्य दो गाड़ियों में सवार 3 लोग इस भीषण सड़क हादसे में गंभीर घायल हुए हैं।हादसे की वजह तेज रफ्तार और रॉन्ग साइड से गाड़ी ड्राइव करना माना जा रहा है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: (बधाई) इंस्पायर अवार्ड के लिए कनिका और आरुष का चयन
उत्तराखण्ड : चौकीदार के एक पद के लिए लाइन में 20 बेरोजगार
नैनीताल :(बड़ी खबर) ड्यूटी के दौरान घायल आरक्षी संजय कुमार का निधन, नैनीताल पुलिस महकमे में शोक
उत्तराखंड में सचिवों का बड़ा फेरबदल, कई विभागों की जिम्मेदारी बदली
ईरान-इजराइल तनाव के बीच सतर्क उत्तराखंड सरकार
उत्तराखंड : यात्रियों के लिए खुशखबरी, तीन महीने बाद फिर दौड़ीं 26 ट्रेनें
उत्तराखंड :(बधाई) कपकोट सरकारी स्कूल के सभी 42 विद्यार्थी सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा में सफल
नैनीताल : जिले में RTE के तहत इस तारीख़ से होंगे ONLINE आवेदन
देहरादून:(बड़ी खबर) इन कर्मियों को दो महीने से नहीं मिला वेतन
उत्तराखंड : होली-रमजान पर प्रशासन सख्त: हुड़दंग और ड्रंकन ड्राइविंग पर होगी कड़ी कार्रवाई 

