अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर यूथ भारती फाउंडेशन ने “योगा फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ ” थीम पर लगाया योग शिविर
हल्द्वानी (उत्तराखंड) – यूथ भारती फाउंडेशन उत्तराखंड एवं दिव्य योग ने इस वर्ष 11 वें अंतराष्ट्रीय योग दिवस “योगा फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ ” थीम के तहत तीनपानी न्यू बाल संसार स्कूल में योगा शिविर का आयोजन किया, जिसमें सैकड़ों स्थानीय लोगो ने योगा कर इस उत्सव में अपनी भागेदारी दी.
दिव्य योग की योगाचार्य दिव्या जी ने योगा के लाभदायक अनेकों विधाओं का गुण सिखाया.
यूथ भारती फाउंडेशन उत्तराखंड के संयोजक डॉ. गौरव गुप्ता ने सभी को सम्बोधित करते हुए कहा कि योग जीवन के सभी पहलुओं के बीच संतुलन बनाने के अलावा स्वास्थ्य और कल्याण के लिए एक समग्र दृष्टिकोण प्रदान करता है.
यूथ भारती उत्तराखंड के मीडिया प्रभारी अरविन्द मलिक ने कहा कि देशभर में “एक पृथ्वी,एक स्वास्थ्य” के लिए योग थीम के तहत इस वर्ष का आयोजन समग्र कल्याण और पर्यावरण सद्भाव को बढ़ावा देने में योग की महत्व भूमिका पर प्रकाश डालता है.
दिव्य योग की योगाचार्य दिव्या उपाध्याय ने कहा कि यह शिविर स्थानीय लोगों में योग के महत्व और जागरूकता को बढ़ावा देगा, योग करने से हम तनाव मुक्त रहते हैं और योग हमें मानसिक शांति प्रदान करता है, प्रतिदिन योग करने से हमारा शरीर सभी बीमारियों से दूर रहता है.
इस शिविर में पंकज उपाध्याय, दीपक मेर, गौरव जोशी सहित महिलाओं, छात्रों और सैकड़ों स्थानीय लोगो ने प्रतिभाग किया.

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



दलेर मेहंदी विवाद: सीएम धामी ने की मीका सिंह से बातचीत, जानिए क्या कहा
रामनगर में नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इन मसलों पर हुए फैसले
उत्तराखंड: रेखा आर्या-गिरधारी लाल विवाद पर सीएम धामी का बयान, बोले- 22 साल साथ रहे तो अब आरोप क्यों?
उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अभियान
मदरसों में हिंदी-अंग्रेजी के साथ धार्मिक शिक्षा भी, धामी सरकार ने तय किए नया सिलेबस
अब AI भी बोलेगा उत्तराखंड की बोली! CM धामी ने लॉन्च किया खास पोर्टल
मरीजों को समय पर मिलेगी मदद? उत्तराखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा को लेकर सरकार का बड़ा कदम
पिथौरागढ़ की महिला बुनकरों का हुनर देखिए, ऊनी कालीनों पर उकेरी पीएम मोदी और सीएम धामी की तस्वीर 
