मंगोली-खुर्पाताल में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, बच्चों और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
खुर्पाताल/ नैनीताल: स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में नैनीताल के निकट न्याय पंचायत खुर्पाताल क्षेत्र में गुरुवार को भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ प्रातः 10 बजे राजकीय इंटर कॉलेज, मंगोली से हुआ। यात्रा राजकीय इंटर कॉलेज मंगोली से होते हुए पंचायत घर तक पहुंची। इसके बाद यात्रा अपने अगले पड़ाव में राजकीय इंटर कॉलेज, खुर्पाताल से माध्यमिक प्राथमिक विद्यालय खुर्पाताल और स्थानीय ग्रामीण क्षेत्रों से होते हुए वापस राजकीय इंटर कॉलेज, खुर्पाताल में पहुंचकर इसका भव्य समापन हुआ। इस दौरान देशभक्ति के जयघोष से पूरा माहौल देशप्रेम से भर गया। यात्रा में स्थानीय ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी करते हुए भरपूर सहयोग दिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नैनीताल विधायक श्रीमती सरिता आर्या, दर्जा राज्य मंत्री ( पेयजल) श्री दिनेश आर्या, सांसद प्रतिनिधि और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजपा श्री गोपाल रावत शामिल हुए।नैनीताल विधायक श्रीमती सरिता आर्या ने विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि “बच्चे देश का उज्ज्वल भविष्य हैं। हम सभी का दायित्व है कि देशहित और विकसित भारत के निर्माण के लिए निरंतर प्रयास करें और राष्ट्र को विकास के पथ पर आगे ले जाने में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान है तथा यही हमारी वास्तविक पहचान है। इसके साथ ही आने वाली पीढ़ियों के लिए पर्यावरण की सुरक्षा और स्वच्छता पर भी विशेष ध्यान देना आवश्यक है।”
दर्जा राज्य मंत्री (पेयजल) श्री दिनेश आर्या ने कहा कि” बच्चे ही देश का भविष्य हैं और देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए बच्चों को अच्छी शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार देना भी जरूरी है। उन्होंने सभी से देश सेवा के प्रति निरंतर समर्पित रहने का आह्वान किया।”
इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजपा श्री गोपाल रावत ने विद्यार्थियों से तिरंगे और देश के इतिहास से जुड़े रोचक एवं ज्ञानवर्धक सवाल पूछे। उन्होंने कहा कि “तिरंगा हमारी वास्तविक पहचान है और हमें देश के विकास के लिए निरंतर प्रयत्नशील रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के संकल्प के साथ स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण की दिशा में भी सभी को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी तथा स्वच्छता पर विशेष ध्यान देना होगा।”
इस दौरान श्री गोपाल रावत ने राजकीय इंटर कॉलेज खुर्पाताल में पेयजल व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए नैनीताल जिलाधिकारी से संपर्क कर आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त करने को कहा।
तिरंगा यात्रा में ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुरेश उप्रेती, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष विजय गोस्वामी, ओबीसी मोर्चा महामंत्री गौरव गोस्वामी, मंडल मंत्री विजय बिष्ट, किसान मोर्चा महामंत्री योगेश बिष्ट, जीवन नेगी, विनोद कुमार, अनुसूचित मोर्चा मंडल महामंत्री नवीन चंद्र, हीरा अधिकारी, कुन्दन अधिकारी, विक्रम कनवाल, हेम बहुखंडी सहित राजकीय इंटर कॉलेज मंगोली के प्रधानाचार्य चंद्र शेखर, राजकीय इंटर कॉलेज खुर्पाताल की प्रधानाचार्य गीता पाण्डे, कृष्णा आर्या, बीना, विनीता जोशी, हेमा जोशी, लक्ष्मी, सुमिता आर्या, कैलाश सयाना, बहादुर सिंह रावत सहित समस्त शिक्षकगण एवं क्षेत्रीय ग्रामीणों ने तिरंगा यात्रा में सहभागिता की।
तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और तिरंगे की शान से गूंजता रहा। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों में राष्ट्रप्रेम, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करने का संदेश दिया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :CM धामी के निर्देश पर दमुवाढूंगा में मालिकाना हक की राह हुई आसान, ड्रोन से डिजिटल सर्वे का काम पूरा
नैनीताल : मंगोली-खुर्पाताल में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, बच्चों और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
खरगे के मंच के ‘शुद्धिकरण’ पर संसद में घमासान!… राज्यसभा में गरमाई हल्द्वानी की सियासत
उत्तराखंड : यहां पंखे से लटका हुआ मिला युवक का शव
उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने किया सावधान
उत्तराखंड: ग्राउंड में युवक का शव मिलने से हड़कंप, नहीं हो पाई शिनाख्त, पीएम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
टिहरी हाउस में बनेंगे 28 नए आवास, वाशी और हल्द्वानी की सरकारी संपत्तियों का भी होगा विकास
सऊदी अरब में फंसे टिहरी के इंद्रमणि नौटियाल की वापसी के लिए CM धामी ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र
नरेंद्र सिंह नेगी के जन्मदिन पर CM धामी का बड़ा ऐलान, उत्तराखंड की संस्कृति को लेकर कही ये बात
उत्तराखंड: छात्रों के लिए खुशखबरी! CM धामी की योजना से घर बैठे फ्री में करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी 
