उत्तराखंड: खुशियों का घर बना मातम का घर… अब उठेगा दो बहनों का जनाजा

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

सितारगंज: सितारगंज में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशियों से भरे एक घर को मातम में बदल दिया। जहां घर में निकाह की तैयारियां चल रही थीं….वहीं अचानक आई इस खबर ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया।

जानकारी के मुताबिक हिना, निशा और रूबी अपने भाई के निकाह की तैयारियों के लिए बाजार गई थीं। घर में उनके लौटने का इंतजार हो रहा था…लेकिन किच्छा हाईवे पर हुए हादसे में हिना और निशा की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून:(बड़ी खबर) बिगड़ेगा मौसम, तूफान, बारिश का अलर्ट

जैसे ही यह खबर घर पहुंची, खुशियों का माहौल चीख-पुकार में बदल गया। जिस आंगन में निकाह की रस्में होनी थीं, वहां अब मातम पसरा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: जनसुनवाई में आयुक्त का बड़ा एक्शन, मौके पर ही दिलाया न्याय

इस हादसे का सबसे दर्दनाक पहलू तब सामने आया, जब निशा की 9 महीने की मासूम बेटी अपनी मां से हमेशा के लिए जुदा हो गई। हादसे के वक्त वह मां की गोद में थी…लेकिन अब उसके सिर से ममता का साया उठ गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: युवाओं के लिए खुशखबरी, 800 तक नौकरियां… बस इस दिन पहुंचना होगा यहां

घर में जहां बारात की तैयारी हो रही थी वहीं अब जनाजे की तैयारी शुरू हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर है।

यह हादसा सिर्फ एक दुर्घटना नहीं…बल्कि एक परिवार की खुशियों को हमेशा के लिए छीन लेने वाला दर्द बन गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें