हल्द्वानी:चोरगलिया इलाके में एक स्कूटी और बाइक की रविवार रात जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे के दौरान युवक का सिर पत्थर से जा टकराया, चोट गहरी लग गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के मुताबिक चोरगलिया के लाखन मंडी क्षेत्र में रहने वाले 26 वर्षीय शुभम आर्या सितारगंज में सिडकुल की एक कंपनी में नौकरी करते थे। बताया जा रहा है कि रविवार रात नौ बजे शुभम ड्यूटी से बाइक पर घर की ओर लौट रहे थे। काड़बास के पास स्कूटी सवार ने रोड क्रॉस की, जिस कारण शुभम की बाइक सीधा स्कूटी सवार से जा टकराई।
टक्कर के बाद शुभम का सिर सड़क किनारे एक बड़े पत्थर से जा टकराया। घटना के बाद स्कूटी सवार मौके से फरार हो गया। सूचना पर शुभम को एसटीएच लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुभम तीन भाई-बहनों में सबसे बड़े थे। उनके पिता खेतीबाड़ी का कार्य करते हैं जबकि माता गृहिणी हैं। एसओ चोरगलिया राजेश जोशी ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



कालाढूंगी: यहां जहरीले सांप के डसने से एक की मौत
उत्तराखंड: ‘मां और बहन ने संस्कार नहीं सिखाए’, राहुल गांधी पर क्यों भड़के CM धामी? जानिए पूरा मामला
उत्तराखंड: 7355 मीटर की ऊंचाई पर ITBP ने रचा नया कीर्तिमान, माउंट अबी गामिन पर लहराया तिरंगा
राज्यसभा चुनाव की तारीख घोषित, उत्तराखंड की एक सीट पर इस तारीख को होगा मतदान
उत्तराखंड: बेटी का जन्मदिन मना रहा था आरोपी, विवाद के बाद युवक के सीने में घोंपा चाकू
नैनीताल :(बड़ी खबर) कल नैनीताल, भवाली एवं भीमताल में शिक्षण संस्थान व आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
हल्द्वानी: MBPG के पीएचडी के छात्र रहे डॉ जितेंद्र का ICSSR फेलोशिप के लिए चयन
हल्द्वानी : भवन मानचित्र स्वीकृति की NOC के लिए नहीं काटने पड़ेंगे विभागों के चक्कर
उत्तराखंड : सिम के दुरुपयोग पर होगी सख्त कार्रवाई, तीन साल तक जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना
देहरादून में पति ने पत्नी को मारी गोली, हत्या के बाद पुलिस को फोन कर हुआ फरार 


