देहरादून: राजधानी देहरादून में नशा मुक्ति केंद्र एक बार फिर विवादों में आ गया है। आरोप है कि केंद्र की लापरवाही के कारण एक युवक की मौत हो गई। मृतक की बहन रोशनी देवी ने पुलिस को शिकायत दी है, जिसके बाद रायपुर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, 32 वर्षीय नीरज को परिजनों ने नशे की लत छुड़ाने के लिए रांझावाला इलाके के नशा मुक्ति केंद्र में कई महीने पहले भर्ती कराया था। 14 दिसंबर को नीरज की तबीयत अचानक बिगड़ गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन आरोप लगा रहे हैं कि केंद्र प्रबंधन ने समय पर उचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध नहीं कराई, जिससे नीरज की जान चली गई।
थाना रायपुर के प्रभारी गिरीश नेगी ने बताया कि युवक की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पोस्टमॉर्टम में डॉक्टरों ने मौत का कारण स्पष्ट नहीं किया है और विसरा सुरक्षित रखा गया है। इसके साथ ही पुलिस ने नशा मुक्ति केंद्र में जाकर पूछताछ की और घटना के समय की सच्चाई जानने के लिए वहां लगे सीसीटीवी कैमरों और डीवीआर को कब्जे में ले लिया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अभियान
मदरसों में हिंदी-अंग्रेजी के साथ धार्मिक शिक्षा भी, धामी सरकार ने तय किए नया सिलेबस
अब AI भी बोलेगा उत्तराखंड की बोली! CM धामी ने लॉन्च किया खास पोर्टल
मरीजों को समय पर मिलेगी मदद? उत्तराखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा को लेकर सरकार का बड़ा कदम
पिथौरागढ़ की महिला बुनकरों का हुनर देखिए, ऊनी कालीनों पर उकेरी पीएम मोदी और सीएम धामी की तस्वीर
हल्द्वानी :मैक्स अस्पताल में हल्द्वानी के दो मरीजों के जटिल कैंसर का सफल उपचार
उत्तराखण्ड: रामनगर मे दो अवैध मजारों पर चला धामी सरकार का बुलडोजर
देहरादून : मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल पर शिकंजा कसने की तैयारी, कंपनी के दस्तावेजों की जांच तेज
हल्द्वानी के होटल में रुकने युवक की मौत, शक्तिवर्धक दवाओं के ओवरडोज का संदेह
उत्तराखंड: यहां रात दो हादसों में दो छात्रों की मौत, दो युवक घायल 

