लालकुआं। हल्दूचौड़- लालकुआं के बीच तेज रफ्तार वाहन ने अज्ञात व्यक्ति को कुचल दिया, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई, पुलिस ने शव को हल्द्वानी मोर्चरी भिजवा दिया है, जिसकी अब तक शिनाख़्त नहीं हो सकी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां बबूर गुम्टी के ठीक सामने गत सुबह तड़के लगभग 4:45 बजे भारी बरसात के दौरान अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति को बीच रोड में कुचल दिया, समझा जा रहा है कि उक्त व्यक्ति सुबह तड़के सड़क पार कर रहा था तभी लालकुआं की ओर से जा रहे तेज गति के वाहन ने बीच सड़क में उसे कुचल दिया, जिसकी वहीं मौत हो गई, घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को एंबुलेंस द्वारा हल्द्वानी भिजवा दिया। घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस उपनिरीक्षक कैलाश चंद्र भट्ट ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 40 वर्ष के आसपास लग रही है, वह 5 फीट 5 इंच लंबा, दाढ़ी बाल खिचड़ी नुमा, रंग सांवला, इकहरा मजबूत शरीर, मेहरून कलर की जैकेट, ग्रे कलर की पेंट और नीले कलर का स्वेटर पहने हुए था, उक्त व्यक्ति शिनाख्त के प्रयास किए गए परंतु नहीं हो सकी। उन्होंने बताया कि मृतक की शिनाख्त के साथ-साथ उसे टक्कर मारने वाले वाहन का सीसीटीवी कैमरों की जांच कर पता लगाया जा रहा है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां होली में परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड : यहां होली मना कर लौटी टीचर ने उठाया आत्मघाती कदम
हल्द्वानी: काठगोदाम में दिनदहाड़े नाबालिगों ने युवक को घोंपा चाकू, क्षेत्र में मचा हड़कंप
उत्तराखंड : यहाँ सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में रिदित, अभिनय, अंशुमन,कार्तिक और शिवांश नें किया कमाल
उत्तराखंड : यहां आंगनबाड़ी राशन सेंट्रल गोदाम पर छापा, बाल श्रमिक मिलने से हड़कंप
उत्तराखंड: इंसानियत शर्मसार: सड़क हादसे के मृतक के शव से मोबाइल और अंगूठी उड़ाने वाले दो ‘गिद्ध’ गिरफ्तार
उत्तराखंड पुलिस में पदोन्नति की लहर: 10 निरीक्षकों को मिला सीओ पद का तोहफा
उत्तराखंड : (दुखद) सड़क हादसे में लोक गायिका रिंकू राणा का निधन
उत्तराखंड- यहां पति ही निकला पत्नी का कातिल, सोती हुई पत्नी का मुँह कम्बल से दबाया और ले ली जान
हल्द्वानी :(बधाई) संजय और ललित का इंस्पायर अवार्ड 2025-26 में चयन, जानिये कामयाबी…. 

