- हीट वेव को लेकर येलो अलर्ट जारी- उत्तराखंड के मैदानी जिलों में अगले 3 दिन हीट वेव को लेकर येलो अलर्ट जारी।
उत्तराखंड (देहरादून)- उत्तराखंड के मैदानी जिलों में अगले 3 दिन हीट वेव को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। देहरादून, उधम सिंह नगर और हरिद्वार जिलों में तापमान 40 से 41°C तक पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग ने इसके लिए सतर्क रहने की सलाह दी है। मौसम विभाग का कहना है कि 20 मई तक प्रदेश के मैदानी जिलों में तापमान और ज्यादा बढ़ने की संभावना है। मैदानी जिलों में तापमान 41 डिग्री से भी ऊपर पहुंच सकता है। उन्होंने कहा, गर्मी बढ़ने से प्रदेश के मैदानी इलाकों में गर्म हवाएं चलेंगी। इसके लिए मौसम विभाग ने जनता से सावधानी बरतने की अपील की है। राज्य के जाने माने फिजिशियन डॉक्टर एसडी जोशी ने कहा कि गर्मी जानलेवा भी हो सकती है, इसलिए एहतियात बरतना बहुत जरूरी है। गर्मी लगने से व्यक्ति में अत्यधिक थकान, कमजोरी, चक्कर आना, सिर दर्द, जी मिचलाना, शरीर में ऐंठन, तेज धड़कन, भ्रम की स्थिति आदि लक्षण दिखने लगते हैं। इसके लिए जरूरी है कि खूब पानी पीएं, प्यास न लगी हो तब भी पानी पीते रहें। अपने साथ पीने का पानी लेकर चले, एवं यात्रा के दौरान पानी पीते रहें। इसके अलावा ओआरएस एवं घर पर बने पेय पदार्थ जैसे शिकंजी, नारियल पानी, छांछ का उपयोग करने की सलाह दी है। मादक और कैफीनयुक्त पेय पदार्थों के साथ-साथ शर्करा युक्त पेय पदार्थों से बचें. बच्चों, बुजुर्ग व्यक्तियों, बाहरी कर्मचारियों और पहले से किसी स्वास्थ्य समस्या वाले लोगों पर कड़ी नजर रखें। अत्यधिक गर्मी के घंटों के दौरान सख्त शारीरिक गतिविधि से बचें।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां मोबाइल चलाने से रोका तो किशोरी ने…..
हल्द्वानी : यहां शिक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न हुआ
मुख्यमंत्री धामी से मुलाकात के बाद चर्चा में सपना राणा, जर्मनी में मिला बड़ा अवसर
उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा: घर लौट रहे दादा-दादी और पोते की एक साथ मौत
नैनीताल :(बड़ी खबर) DM रयाल के निर्देश, सभी काेचिंग और स्कूल की फायर NOC, CCTV, भवन सुरक्षा, आपदा प्रबंधन समेत 19 बिंदुओं पर होगी जांच
देहरादून:(बड़ी खबर) इन अफसरों की हुई पदोन्नति
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) जेठानी की फर्जी आईडी बना अश्लीलता वायरल की
हल्द्वानी : मीरा मार्ग स्थित जूता शोरूम में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख
बीएलओ से अभद्रता पर निर्वाचन विभाग सख्त, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई
हल्द्वानी के 1200 दुकानदारों की बढ़ी चिंता! 5 गुना किराया बढ़ोतरी के प्रस्ताव पर मेयर से लगाई गुहार 
