World Cup 2023: जिस वक्त शाकिब अल हसन ने एंजलो मैथ्यूज को टाइम आउट किया था, मैथ्यूज की आंखों में आंसू आ गए थे। मैथ्यूज ने कई बार शाकिब से अपील वापस लेने के लिए गुजारिश की, लेकिन शाकिब ने ना में हाथ हिला दिया। गेंदबाजी के दौरान शाकिब को पवेलियन भेज कर एंजलो मैथ्यूज ने हिसाब बराबर कर लिया। किसी ने सही कहा है, जिंदगी अगर दूसरा मौका देती है तो उसका भरपूर फायदा उठाना चाहिए। एंजलो मैथ्यूज इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में टाइम आउट होने वाले पहले बल्लेबाज बन गए थे। बांग्लादेशी कप्तान शाकिब अल हसन की जिद की वजह से एंजलो मैथ्यूज बगैर क्रीज पर पहुंचे ही आउट होकर पवेलियन लौट गए। अरुण जेटली स्टेडियम, नई दिल्ली में बांग्लादेश बनाम श्रीलंका मैच खेला जा रहा था। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। शाकिब अल हसन के 25वें ओवर की दूसरी गेंद पर समरविक्रमा मिडविकेट को कैच दे बैठे। क्रिकेट का नियम कहता है कि नए बल्लेबाज को 2 मिनट के भीतर क्रीज पर पहुंच जाना चाहिए। एंजलो मैथ्यूज को एहसास हुआ कि हेलमेट का स्ट्रैप टूट गया है।
ऐसे में मैथ्यूज ने बगैर पूरी तरह क्रीज पर पहुंचे ही पवेलियन की तरफ हेलमेट का रिप्लेसमेंट भेजने का इशारा किया। इसी वक्त मौका देखकर शाकिब अल हसन ने टाइम आउट की अपील कर दी। अंपायर मराइस इरासमस ने क्रिकेट के नियम के तहत एंजलो मैथ्यूज को आउट करार दे दिया। अब तक शाकिब क्रीज पर आ चुके थे। एंजलो मैथ्यूज ने अंपायर और शाकिब दोनों से गुहार लगाई। शाकिब अल हसन ने अपनी अपील वापस लेने से साफ इनकार कर दिया। एंजलो मैथ्यूज गुस्से से लाल-पीले होकर वापस पवेलियन लौट गए। बांग्लादेश के सामने 280 का टारगेट था। एंजलो मैथ्यूज के 32वें ओवर की पहली ऑफ कटर पर शाकिब के बल्ले का लीडिंग एज एक्स्ट्रा कवर फील्डर के हाथ चला गया। शाकिब ने 65 गेंद पर 12 चौकों और 2 छक्कों के साथ 82 रन बनाए। जैसे ही शाकिब आउट हुए, एंजलो मैथ्यूज ने घड़ी देखी। मानो कहना चाह रहे हों कि तुम्हारा वक्त खत्म हुआ। 280 के टारगेट को बांग्लादेश ने 7 विकेट खोकर हासिल कर लिया। Lekhanbaji को मेंशन कर बताए एंजलो मैथ्यूज ने शाकिब का विकेट चटकाने के बाद जो इशारा किया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : सीएम धामी ने किया शुभारंभ, नयार घाटी बनेगी एडवेंचर डेस्टिनेशन
नैनीताल : राशन कार्ड संबंधी कार्य 7 तक बंद
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) चंदन हॉस्पिटल में जांच इन तीन अधिकारियों को मिली
उत्तराखंड: (Govt Job) सेना में ‘महिला अग्निवीर’ की भर्तियां
हल्द्वानी : शराब पिलाकर 10वीं की छात्रा के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) बाघ के हमले पर डीएम नैनीताल के सख्त निर्देश, DFO से रिपोर्ट तलब
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण UPDATE, DM ने ली बैठक
उत्तराखंड: मेरठ से हरिद्वार तक गंगा एक्सप्रेसवे विस्तार पर मंथन, दो एलाइनमेंट विकल्पों पर चर्चा
उत्तराखंड : हल्द्वानी में एडीबी परियोजना को लेकर प्रशासन सख्त, सड़कों के पुनर्निर्माण में तेजी के निर्देश
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) चंदन हॉस्पिटल के मामले में तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित 

