लालकुआं। बीती देर रात बिंदुखत्ता क्षेत्र में स्कूटी स्लिप होने से 26 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई, युवक की मौत से जहां परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां बिंदुखत्ता क्षेत्र के इंदिरा नगर द्वितीय निवासी भास्कर पोखरिया के घर आए उनके 26 वर्षीय साले संतोष भट्ट पुत्र बाला दत्त भट्ट निवासी बागेश्वर रात लगभग 11 बजे घर की ओर को स्कूटी द्वारा आ रहा था तभी इंदिरा नगर क्षेत्र में दानू स्कूल के समीप अचानक सामने से एक जानवर आने के चलते स्कूटी स्लिप हो गई, और संतोष सिर के बल सड़क में गिर गया,
प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा 108 एवं 112 नंबर में कॉल किया गया। मौके पर लालकुआं कोतवाली के उपनिरीक्षक जोगेंद्र यादव पहुंचे जिन्होंने 108 के माध्यम से युवक को अस्पताल पहुंचाया। परंतु अस्पताल जाने से पूर्व ही उसने दम तोड़ दिया। उक्त घटना से जहां मृतक परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।

मृतक संतोष के जीजा भास्कर पोखरिया के अनुसार संतोष देहरादून की एक कंपनी में कार्य करता था, छुट्टी में घर आने के बाद बिंदुखत्ता अपनी सिस्टर से मिलने आया था कि यह दुखद घटना हो गई। उन्होंने बताया कि संतोष का एक भाई और दो बहने हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



जसपाल राणा के जीवन पर आई किताब, सीएम धामी ने किया विमोचन…जानिए क्या है खास
देहरादून : लालकुआं को नगरपालिका या नगर निगम बनाने, रेलवे फाटक पर ROB, बस स्टेशन और नहरों के पुनर्निर्माण की उठाई गई मांग
उत्तराखंड की बेटी गार्गी जोशी ने देशभर में बढ़ाया मान, AI हैकाथॉन में जीता 1 लाख का पुरस्कार
उत्तराखंड: कैंचीधाम के जाम पर केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा सख्त, वैकल्पिक रास्ते और पार्किंग बनाने के दिए निर्देश
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में श्रमिक कैंपों को लेकर विवाद, वन अधिकार संगठन ने दी काम बंद करने की चेतावनी
काशीपुर- कुंडा क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा, हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत, टुक टुक के उड़े परखच्चे
सीएम धामी की मौजूदगी में एक छत के नीचे मिलीं कई सुविधाएं, 500 से ज्यादा श्रमिक परिवारों को लाभ
उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब के कपाट बंद होने पर दिखा खास नजारा, पाकिस्तान से भी पहुंचा 40 श्रद्धालुओं का जत्था
उत्तराखंड में यहाँ महिला एएसआई 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार
उत्तराखंड : IFS के तबादले, आदित्य रत्न को हल्द्वानी की जिम्मेदारी 
