- चुनाव ड्यूटी के लिए सूचना में ढिलाई पर होगा मुकदमा
देहरादून– शासन ने लोकसभा चुनाव में ड्यूटी के लिए अधिकारी कर्मियों का ब्योरा जुटाना शुरू कर दिया है। कर्मचारियों का गलत ब्योरा या जानकारी छिपाने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ एफआईआर कराई जाएगी। सभी विभागों को चुनाव ड्यूटी को ध्यान में रखते हुए 25 नवंबर तक डेटाबेस तैयार करना है।
इस संबंध में मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. वी. षणमुगम ने सभी जिलाधिकारियों को आदेश जारी किए हैं। इस प्रक्रिया के लिए अफसरों और कर्मचारियों को लेकर फार्मेट तैयार
किए गए हैं। पूरा रिकार्ड तय फार्मेट पर ही बनाया जाएगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने डेटा बेस तैयार कराने के लिए सीडीओ या एडीएम स्तर के अफसरों को नोडल अधिकारी बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जो विभाग, कार्यालय और शिक्षण संस्थान तय तारीख तक सूचना नहीं देंगे, उनके खिलाफ एफआईआर कराई जा सकती है। मालूम हो कि उत्तराखंड में चुनाव ड्यूटी के लिए 70 हजार से ज्यादा कार्मिकों की जरूरत होती है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड के युवा सिर्फ नौकरी मांग नहीं रहे, दूसरों को भी दे रहे रोजगार; सीएम धामी से साझा किए अपने अनुभव
हल्द्वानी : जज फार्म ई-ब्लॉक में 170 मीटर सीसी सड़क का पुनर्निर्माण शुरू, 20 परिवारों को मिलेगा लाभ..
धामी सरकार ने आपदा प्रभावित परिवारों से लेकर विकास कार्यों तक, लाखों रुपये किए मंजूर
उत्तराखंड की इस योजना को समझने पहुंची यूपी की टीम, 60 हजार श्रमिकों को मिला फायदा
देहरादून :(बड़ी खबर) सोमवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित
उत्तराखंड: रेखा आर्य ने पति के 210 करोड़ के आरोपों पर दिया जवाब, गोल्ज्यू देवता की कसम खाकर कही ये बात
अक्षय कुमार मसूरी में, जाह्नवी कपूर नैनीताल में, जानिए क्यों बॉलीवुड को पसंद आ रहा उत्तराखंड
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में दाखिले बढ़े, 17 दिन में परीक्षा परिणाम, अब इन कार्यक्रमों की तैयारी
हल्द्वानी: गवर्नमेंट हाउसिंग सहकारी समिति का चुनाव संपन्न, इन सदस्यों के हाथों में आई जिम्मेदारी
उत्तराखंड में नर्सिंग की बढ़ीं सीटें, विदेशों में भी मिल रहीं नौकरियां 

