हल्द्वानी में MBPG कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव में माहौल गर्म, ABVP और निर्दलीय के बीच काटे की टक्कर

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -
  • हल्द्वानी- हल्द्वानी में MBPG कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव में माहौल गर्म

हल्द्वानी– कुमाऊं के सबसे बड़े एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। अध्यक्ष उपाध्यक्ष सहित 10 पदों के लिए 8000 से अधिक छात्र छात्राएं मतदान करेंगे, मतदान को लेकर छात्राओं में खासा उत्साह नजर आ रहा है, छात्रसंघ चुनाव के मतदान को देखते हुए कॉलेज के आसपास रेपिड एक्शन फोर्स सहित भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के सूरज रमोला और निर्दलीय कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी संजय जोशी के बीच कड़ा मुकाबला है, सुबह 9 से दोपहर 2 तक मतदान होगा, उसके बाद मतगणना होगी और देर रात तक नतीजे आ जाएंगे इसके बाद सभी नवनिर्वाचित छात्रसंघ पदाधिकारियों को शपथ दिलाई जाएगी, चुनाव से पहले हुई मारपीट और अराजकता की घटनाओं को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। एसपी सिटी हरबंस सिंह का कहना है की अराजकता करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा, नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के युवा सिर्फ नौकरी मांग नहीं रहे, दूसरों को भी दे रहे रोजगार; सीएम धामी से साझा किए अपने अनुभव
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें