लालकुआं। गौला नदी में जेसीबी डालकर अवैध रूप से खनन करने का प्रयास कर रहे खनन तस्करों के इरादे वन विभाग ने पूरे नहीं होने दिए, मौके पर पहुंच कर एक जेसीबी और दो ट्रैक्टर ट्राली जप्त कर दिए, इस दौरान खनन माफिया भागने में सफल हो गए, जिनकी प्रमुखता के साथ तलाश की जा रही है।
डॉली रेंज के वन क्षेत्राधिकारी नवीन पवार ने बताया कि गौला नदी क्षेत्र में जेसीबी डालकर खनन करने का प्रयास किया जा रहा था, डौली रेंज के अधिकारियों को मुखबिर द्वारा दी गई सूचना पर अमल किया गया तो शांतिपुरी के नया प्लॉट राजस्व पट्टा से लगते हुए गौला नदी आरक्षित वन क्षेत्र में एक जेसीबी बिना नम्बर एवं दो ट्रैक्टर ट्राली संख्या यूके 06सीबी- 6371 एंव यूके 06सीए- 6630 को अवैध खनन करते हुए मौके पर पकड़ा गया। जेसीबी और दोनों ट्रैक्टर ट्रालियों को कब्जे में लेकर डौली रेंज लालकुआ वन परिसर में सुरक्षित खड़ा किया गया है, इसके बाद अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है, उन्होंने बताया कि वन अधिनियम की अनदेखी करने वालों के खिलाफ विभाग सख्ती से निपटेगा। छापामार दल में वन क्षेत्राधिकारी डॉली नवीन सिंह पवार, वन दरोगा राजकुमार, ललित पालीवाल, वन आरक्षी रिहान अली, रोशन बहादुर, प्रकाश सिंह पंकज, सोनू कार्की एवं वाहन चालक शाहिद वेग आदि उपस्थित रहे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखण्ड:(दुखद) बोलेरो खाई में गिरी, दो महिलाओं की मौत, पांच घायल
नैनीताल : हल्दूचौड़ सीएचसी में सुविधाओं का अभाव : हाईकोर्ट सख्त -सरकार से एक माह में प्रगति रिपोर्ट तलब
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM ने गैस वितरण को लेकर जारी किए नए आदेश
देहरादून :(बड़ी खबर) खुशखबरी, अल्मोड़ा में खुलेगा लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश, गैस की होम डिलीवरी होगी, गोदामों में लाइन लगाने की जरूरत नहीं है
देहरादून :(बड़ी खबर) सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इस चौकी के सभी पुलिसकर्मी निलंबित
उत्तराखंड : शादी का आश्वासन देकर नौ साल तक बनाए शारीरिक संबंध
उत्तराखंड: विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग
उत्तराखंड :(दुखद) कक्षा 2 के छात्र की मौत, 4 बच्चे घायल
हल्द्वानी : एलएलसी 2026: इंडिया टाइगर्स ने रॉयल राइडर्स पंजाब को 20 रनों से हराया 

