- हल्द्वानी : कमिश्नर ने सरस मेले का किया निरीक्षण
हल्द्वानी : एमबी इंटर कॉलेज मैदान में ग्रामीण विकास विभाग द्वारा आयोजित सरस मेला पूरे जोश और उत्साह के साथ जारी है। एक मार्च से शुरू हुए इस मेले में देशभर से आए स्वयं सहायता समूहों (SHGs) ने 250 स्टॉल लगाए हैं, जिनमें स्थानीय और पारंपरिक उत्पादों की बिक्री हो रही है,कुमाऊं कमिश्नर एवं मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत ने मुख्य विकास अधिकारी अशोक पांडे और उनकी टीम के साथ मेले का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से बातचीत कर उनके उत्पादों और मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कुछ उत्पादों की खरीदारी भी की और आम जनता से अपील की कि वे स्थानीय उत्पादों को अधिक से अधिक खरीदें ताकि महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके।
दीपक रावत ने कहा कि सरस मेले का अधिक प्रचार-प्रसार होना चाहिए ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग यहां पहुंचें और उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा मिले। उन्होंने इस पहल को महिला सशक्तिकरण और स्वरोजगार के लिए महत्वपूर्ण बताया और आशा जताई कि यह मेला अत्यधिक सफल रहेगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) लोनिवि के ईई समेत तीन इंजीनियर सस्पेंड
अल्मोड़ा के रवि ने बनाई उड़ने वाली इलेक्ट्रिक कार
उत्तराखंड रोडवेज की पुरानी बसें बनेंगी इलेक्ट्रिक, सरकार ने शुरू की नई योजना पर तैयारी
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पदक विजेताओं और प्रशिक्षकों को सीएम धामी ने किया सम्मानित
सीएम धामी का ‘वोकल फॉर लोकल’ संदेश! स्थानीय उत्पाद खरीदने की प्रदेशवासियों से की अपील
उत्तराखंड में CSC सेंटरों पर पुलिस का बड़ा एक्शन! अचानक हुई छापेमारी से मचा हड़कंप
देहरादून :(बड़ी खबर) इस अधिकारी को किया गया सस्पेंड
हल्द्वानी: गाड़ियों से भोकाल मचाने वाले की निकली हेकड़ी 967 वाहनों के चालान, 113 वाहन सीज
हल्द्वानी: काठगोदाम में कलसिया नाले पर नए वैली ब्रिज का निर्माण कार्य प्रारंभ, अगस्त के अंतिम सप्ताह तक पूर्ण करने के निर्देश 
