Haldwani/lalkuan स्वास्थ्य विभाग की छापामार टीम ने एसीएमओ (अपर मुख्य चिकित्साधिकारी) के नेतृत्व में लालकुआं, बिंदुखत्ता और हल्दूचौड़ क्षेत्र में ताबड़तोड़ छापेमारी करते हुए कई निजी क्लीनिकों पर शिकंजा कसा। इस कार्रवाई में दस्तावेजों की कमी और नियमों के उल्लंघन के चलते तीन क्लीनिकों पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया और उन्हें मौके पर बंद कर दिया गया। वहीं, कुछ अन्य क्लीनिकों को सख्त चेतावनी देकर छोड़ा गया। इस अचानक हुई कार्रवाई से झोलाछाप डॉक्टरों में हड़कंप मच गया।
किन क्लीनिकों पर हुई कार्रवाई?
स्वास्थ्य विभाग की छापामार टीम ने जनपद में अवैध रूप से संचालित हॉस्पिटलों और क्लीनिकों पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत ओमकार क्लिनिक, पंत डेंटल क्लिनिक, मुना लाल बहेड़ी वाले, आरोग्य लैब, डॉ. राजा राम फिजियोथेरेपिस्ट सेंटर और डॉ. चंद्रा क्लिनिक का औचक निरीक्षण किया।
जांच के दौरान ओमकार क्लिनिक, पंत डेंटल क्लिनिक और मुना लाल बहेड़ी वाले क्लिनिक में जरूरी दस्तावेज नहीं पाए गए, जिसके चलते इन पर 50-50 हजार रुपये का चालान काटकर क्लीनिकों को बंद कर दिया गया। वहीं, डॉ. चंद्रा क्लिनिक, हल्दूचौड़ पर 10 हजार रुपये का चालान लगाया गया।
तीन दिन के भीतर दस्तावेज दिखाने के निर्देश
सभी क्लीनिकों को तीन दिन का समय दिया गया है, जिसमें उन्हें अपने पूर्ण प्रपत्रों के साथ मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है।
इसके अलावा, डॉ. राजा राम फिजियोथेरेपिस्ट सेंटर और आरोग्य लैब, लालकुआं को साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त रखने की चेतावनी दी गई है।
स्वास्थ्य विभाग की टीम में ये अधिकारी रहे शामिल
इस छापेमारी अभियान में डॉ. चंद्रा पंत (अपर मुख्य चिकित्साधिकारी), डॉ. लव पांडे (चिकित्साधिकारी, आयुर्वेदिक विभाग) और डॉ. योगेंद्र सिंह शामिल रहे।
स्वास्थ्य विभाग की सख्ती जारी, अवैध क्लीनिकों पर होगी और कार्रवाई
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जनपद में अवैध रूप से संचालित क्लीनिकों और झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। अधिकारियों ने साफ किया है कि यदि निर्धारित समय में क्लीनिकों ने जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए, तो और सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग
हल्द्वानी : अस्पताल के शौचालय में मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला ने दिया बच्चे को जन्म
उत्तराखंड : यहां प्रमाणपत्र फर्जीवाड़े में दो लेखपाल निलंबित, जांच के लिए संयुक्त समिति गठित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) छात्र संघ चुनाव में अराजकता का प्रचार, लिंगदोह कमेटी की धज्जियां
उत्तराखंड: यहां आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति गिरफ्ता
उत्तराखंड में एक सप्ताह और झेलनी पड़ सकती है बिजली कटौती की मार
उत्तराखंड : पहाड़ों में भू-उपयोग परिवर्तन की प्रक्रिया होगी आसान, छोटे भूखंडों को मिल सकती है बड़ी राहत
उत्तराखंड: 5 अक्टूबर को होगी परख परीक्षा, सरकारी स्कूलों के छात्रों के शैक्षिक स्तर का होगा आकलन 
