नैनीताल-जिलाधिकारी सविन बंसल ने सभी उपजिलाधिकारियों को अपने -अपने क्षेत्रों में प्रवासियों को क्वारंटीन करने हेतु बनाये गये क्वारंटीन सेन्टरो का निरीक्षण करने व सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये गये है। इस क्रम में उपजिलाधिकरी कोश्याकुटौली ऋचा सिंह ने क्वारंटीन सेन्टर राजकीय इण्टर कालेज ढोकाने व राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय काकडीघाट का औचक निरीक्षण किया। क्वांरटीन सेन्टर इण्टर कालेज ढोकाने में 11 व्यक्ति क्वांरटीन किये गये है तथा निरीक्षण दौरान तैनात अध्यापक कर्मचारी उपस्थित पाये गये तथा प्राथमिक विद्यालय काकडीघाट में 6 व्यक्ति क्वारंटीन किये गये है वह तैनात अध्यापिका अनुपस्थित पायी गयी जिसका उपजिलाधिकारी द्वारा स्पष्टीकरण मांगा गया।
उपजिलाधिकारी ने निरीक्षण दौरान क्वारंटीन सेन्टरो में साफ-सफाई व सभी मूलभूत आवश्यकताएं जैसे खाद्यान, पेयजल, विद्युत आपूर्ति पर्याप्त व सुचारू पायी गयी। क्वारंटीन किये गये व्यक्तियों से वार्ता कर भोजन व्यवस्था व अन्य सुविधाओं की जानकारी ली गई व्यक्तियों द्वारा अवगत कराया गया की उन्हे किसी प्रकार की संमस्या नही है। उन्होंने राजस्व उपनिरीक्षक को निर्देश दिये की वे क्वारंटीन सेन्टरों का नियमित भ्रमण कर सभी व्यवस्थाएं बनाये रखे।
CORONA UPDATE- राज्य में कोविड-19 संक्रमितो की संख्या में हुआ इजाफा, आंकड़ा पहुंचा 999

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) राष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी भुवन गुणवंत ने एक बार फिर लहराया परचम
हल्द्वानी: बार एसोसिएशन हल्द्वानी के चुनाव परिणाम देर रात घोषित
देहरादून: 32 बेसिक शिक्षकों की एलटी कैडर में पदोन्नति
Uttrakhand: प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों में बदले निरीक्षक
हल्द्वानी : हल्द्वानी से लापता हुए 3 स्कूली छात्र
उत्तराखंड खनन विभाग को मिला गोल्ड अवॉर्ड
उत्तराखंड: 25 हजार की घूस लेते पकड़ा गया फारेस्टर, सतर्कता टीम का बड़ा एक्शन
उत्तराखंड: जनता की शिकायतों पर सख्त आयुक्त, तुरंत कार्रवाई के दिए निर्देश
रुद्रपुर :(बड़ी खबर) IG कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल का “मिशन संवाद” हो रहा सफल
सीएम धामी के एक के बाद एक बड़े फैसले, उत्तराखंड में विकास की रफ्तार हुई तेज 
