Almora News- उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बरसात अब जानलेवा भी साबित होने लगी है अल्मोड़ा (Almora) के दूरस्थ इलाके विकासखंड कैहड़गांव में एक युवक नदी पार करते समय बहाव में बह गया, घंटो गांव के लोग उसे तलाशते रहे लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका और ग्रामीण का शव बरामद किया गया है।
जानकारी के मुताबिक भागवत प्रसाद उम्र 51 वर्ष पुत्र बलिराम शनिवार को बाजार आया था, उसके साथ गांव के 2 लोग और बाजार आए थे, लगभग शाम 7:00 बजे जब वापस गांव को लौट रहे थे तो बाजार से कुछ दूरी पर विनोद नदी उफान पर थी। नदी का बहाव तेज देख तीनों लोगों ने एक दूसरे का हाथ पकड़कर नदी पार करना उचित समझा और हिम्मत जुटाकर तीनों ने नदी के दूसरे छोर पर पहुंच ही गए लेकिन तट पर पहुंचते ही भगवत प्रसाद का हाथ एकाएक छूट गया और वह पानी के तेज बहाव में सीधे बहता चला गया।
घबराए हुए ग्रामीणों ने अन्य गांव वालों को बुलाया, सब लोग युवक की तलाश करते रहे देर रात तक तलाशी अभियान भी चलता रहा, लेकिन युवक का कहीं पता नहीं चला, परिजनों ने मायूसी में रात काटने के बाद रविवार की सुबह फिर से दुबारा भगवत को ढूंढने के लिए लोग नदी किनारे पहुंचे तो, 7 किलोमीटर दूर गलीगांव के पास विनोद नदी के किनारे भगवत का शव मिला। वही घटना की जानकारी मिलने के बाद राजस्व निरीक्षक व उप निरीक्षक ने मौका मुआयना करते हुए शव की शिनाख्त के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया वहीं घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) 30 डॉक्टरों को मिली इन जिलों में तैनाती
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) राजनाथ के कार्यक्रम की तैयारियां तेज
देहरादून :(बड़ी खबर) RSS का राष्ट्रीय पुनर्जागरण प्रमुख लक्ष्य
हल्द्वानी : बीएलके-मैक्स हॉस्पिटल ने हल्द्वानी में थोरैसिक सर्जरी और लंग ट्रांसप्लांट ओपीडी सेवाएं शुरू कीं
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) युवक को कुचल गया डंपर
देहरादून से पिथौरागढ़ अब हवा में सफर, जल्द शुरू होगी हेली सेवा
उत्तराखंड में 23 मार्च तक बदलेगा मौसम, कई जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट
हल्द्वानी : रक्षा मंत्री राजनाथ की जनसभा, में होगा दावेदारों का शक्ति परीक्षण
उत्तराखंड:(Good News) देहरादून- पिथौरागढ़ के लिए आरसीएस उड़ान सेवा जल्द
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) बीजेपी की संगठनात्मक में पहुंचे प्रभारी दुष्यंत गौतम, बोले जुट जाओ 

