उत्तराखंड- तीन तलाक को एक मुकाम तक पहुंचाने वाली सायरा बानो (Sayra Bano) ने हाथरस की शर्मनाक घटना में बोलते हुए कहा कि कानून को कड़क होने और जनता को जागरूक होने की जरूरत है ।
उत्तराखंड में काशीपुर निवासी सायरा बानो ने तीन तलाक पर जनहित याचिका दायर कर इतिहास रच दिया । सायरा ने एक वीडियो जारी कर हाथरस की जघन्य घटना की निंदा की है । उन्होंने कहा कि पीड़ित नाबालिग को बेहोशी के इंजेक्शन लगाए गए थे और उसकी हड्डियां तक तोड़ दी गई थी । कहा कि देश में ऐसी कई घटनाएं हैं जिसमें बच्चियों और महिलाओं के साथ ऐसा होता है लेकिन ये जानने की जरूरत है कि अपराधियों के दिमाग में ऐसी बातें आती कैसे हैं ? कहीं कानून व्यवस्था में कोई कमी तो नहीं है या जनता को और ज्यादा जागरूक होने की जरूरत है ? उन्होंने ये भी कहा कि कुछ मामलों में अपराध तय होने के बाद फांसी जैसी सजा के बावजूद लोग मान नहीं रहे हैं । तीन तलाक गर्ल सायरा बानो ने कहा कि ऐसा करने के बाद अपराधी पीड़ित को साक्ष्य मिटाने, शिकायत नहीं कर सकने और गवाही खत्म करने के लिए मार डालते हैं । सायरा बानो ने स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था को ठीक करने की जरूरत बताया ।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड भाजपा का बढ़ा कद, दूसरे राज्यों में जिम्मेदारी, स्टार प्रचारक के रूप में जाएंगे सीएम धामी
नैनीताल : जिले में शनिवार को सभी राजस्व न्यायालयों में आयोजित होगी- राजस्व लोक अदालत
उत्तराखंड: जब विभाग नहीं जागा, युवाओं ने खुद भरे हाईवे के गड्ढे
नैनीताल: जिले विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियाँ तेज, सभी दलों से बीएलए की शीघ्र नियुक्ति के निर्देश
रामनगर: भाजपा नेता राकेश नैनवाल के प्रयासों से देश की आजादी के 75 साल बाद पहुंची लाईट तो खुश हुए ग्रामीण
उत्तराखंड में नोटिस जारी, इन इलाकों में पीएनजी जरूरी…ये है लेटेस्ट अपडेट
देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले सीएम पुष्कर सिंह धामी, उत्तराखंड आगमन का दिया निमंत्रण
उत्तराखंड: यहाँ छात्र का अपहरण कर जंगल में किया कांड
उत्तराखंड : टकराई बाइक नाबालिग की गर्दन में घुसा लोहे का एंगल, दर्दनाक मौत
नैनीताल में बड़ा हादसा: पलटी बस, एक की मौत, SDRF ने चलाया त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन 
