weather update

उत्तराखंड : होली पर ऐसा रहेगा मौसम

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

होली पर साफ रहेगा मौसम, बढ़ेगी गर्मी

देहरादून। उत्तराखंड में होली पर मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा। चटक धूप खिलने से मैदान से लेकर पहाड़ तक गर्मी का अहसास होगा। खासकर मैदानी इलाकों के सामान्य तापमान में पांच से छह डिग्री तक का इजाफा देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: (बधाई) इंस्पायर अवार्ड के लिए कनिका और आरुष का चयन

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार को प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा। आंकड़ों पर नजर डालें तो सोमवार को तेज धूप खिलने से मौसम ने तेवर दिखाए। दून में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री बढ़ोतरी के साथ 30 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री इजाफे के साथ 11.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : यात्रियों के लिए खुशखबरी, तीन महीने बाद फिर दौड़ीं 26 ट्रेनें
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड : चौकीदार के एक पद के लिए लाइन में 20 बेरोजगार

प्रदेश के अन्य इलाकों का भी हाल कुछ ऐसा ही रहा। सात मार्च तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि आठ मार्च को पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें