- उत्तराखंड में मौसम ने बदली करवट : पहाड़ों में बारिश से राहत..
उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते कुछ दिनों से प्रदेश में उमस भरी गर्मी से जूझ रहे लोगों को आज सुबह बारिश से राहत मिली है। चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी समेत कई जिलों में सुबह हल्की से मध्यम बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम में आई इस ताजगी ने पहाड़ों में लोगों को गर्मी और उमस से कुछ राहत दी है। वहीं दूसरी ओर, देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल जैसे मैदानी इलाकों में गर्मी अभी भी लोगों को झुलसा रही है।
चमोली जनपद के कुजौं मेकोट क्षेत्र में भारी बारिश के चलते कौंज पोथनी गांव को जोड़ने वाली सड़क पर मलबा आ गया, जिससे मार्ग अवरुद्ध हो गया है। इससे स्थानीय लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सुबह से ही नदी घाटी क्षेत्रों में घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे दृश्यता काफी कम हो गई है।
बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब और अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में भी मौसम खराब बना हुआ है। बादल छाए हुए हैं और रुक-रुक कर बारिश हो रही है। इससे चारधाम यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं को भी सतर्कता बरतनी पड़ रही है।
मानसून की देरी से बढ़ी बेचैनी, लेकिन राहत दे रही है बूंदाबांदी
राज्य में पिछले पांच दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी के बाद अब बारिश ने राहत जरूर दी है, लेकिन मानसून का अब भी इंतजार बना हुआ है। पहले अनुमान था कि 11 जून तक मानसून उत्तराखंड में प्रवेश कर जाएगा, लेकिन मौसम विभाग के अनुसार मानसून के सक्रिय होने में अब और समय लगेगा।
मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल के अनुसार, प्रदेश में 16 जून तक अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इससे गर्मी से राहत तो जरूर मिलेगी, लेकिन मानसून अब 20 जून के बाद ही राज्य में दस्तक देगा। इस बीच, हल्की बूंदाबांदी और बादलों की आवाजाही मौसम को राहतभरा बनाए रखेंगी।
मैदानी इलाकों में गर्म हवाएं अभी भी परेशान कर रहीं
जहां पहाड़ी इलाकों में बारिश के कारण मौसम ठंडा हो गया है, वहीं मैदानी जिलों में गर्म हवाएं और चिलचिलाती धूप अब भी लोगों को बेहाल कर रही हैं। खासतौर पर हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब बना हुआ है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : 23 TRI Club की “रेन रन” में 700 से अधिक धावकों ने लिया हिस्सा
उत्तराखंड: रिहाई की आस में बैठा परिवार, ब्रिटेन में कैद कैप्टन अजय पंत के मामले की सुनवाई टली
उत्तराखंड में 8 नए ईको टूरिज्म हब बनाने की तैयारी, पर्यटकों को मिलेगा नया अनुभव
नैनीताल: जिले में कल भारी बारिश की आशंका को देखते हुए जिलाधिकारी ने की सभी स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड:(बड़ी खबर) कल इस जिले में छुट्टी
देहरादून: मुख्यमंत्री ने भारी बारिश के मद्देनज़र अधिकारियों को सतर्क रहने के दिए निर्देश
उत्तराखंड को मिलेगी अतिरिक्त बिजली? सीएम धामी ने केंद्र के सामने रखीं बात
हल्द्वानी में 25 जुलाई को होगा पंडित चंद्रशेखर पंत शास्त्रीय संगीत समारोह, देशभर के कलाकार देंगे प्रस्तुति
हल्द्वानी की मुद्रिका खुशी गुरुरानी को मिली वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक में जगह, बॉक्सिंग में हासिल की बड़ी उपलब्धि
उत्तराखंड: बारिश में खेल रहा था 6 साल का मासूम, अगले ही पल हुआ ऐसा हादसा कि मच गई चीख-पुकार 
