Dehradun, Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड राज्य में होली पर्व से पहले गरज चमक के साथ बारिश और बर्फबारी की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक होली से पहले राज्य के पर्वतीय जनपदों में गरज-चमक के साथ बारिश और हल्की बर्फबारी होने की संभावना है वहीं मैदानी इलाकों में झोंकेदार हवाओं संग बूंदाबांदी और बिजली चमकने के आसार हैं। 22 मार्च को प्रदेश के अधिकांश जनपदों में येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।
मौसम पूर्वानुमान – (21 से 24 मार्च)
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज 21 मार्च बृहस्पतिवार को राज्य केउत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात हो सकता है। जबकि आसपास के क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। वहीं मैदानी इलाकों में आंशिक तौर पर बादल और झोंकेंदार हवाएं चलने की संभावना है।
22 मार्च को येलो अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक 22 मार्च को प्रदेश के अधिकांश जनपदों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की संभावना है राज्य के पिथौरागढ़ , बागेश्वर, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी , अल्मोड़ा, बागेश्वर और चंपावत जिले में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी और बर्फबारी की संभावना है वहीं मैदानी इलाकों में गर्जन के साथ झोंकेदार हवाएं चलने के साथ ही कुछ स्थानों में हल्की बारिश भी हो सकती है जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
23 और 24 मार्च को ऊंची चोटियों में हल्की बर्फबारी
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक 23 और 24 मार्च को राज्य के पर्वतीय जनपदों उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले की ऊंची चोटियों में हल्की बर्फबारी और बूंदाबांदी की संभावना है जबकि मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा।
तापमान
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट की भी उम्मीद है। देहरादून में बुधवार को अधिकतम तापमान 32.2 और न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर में अधिकतम तापमान 31.0 और न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस रहा। नई टिहरी में अधिकतम तापमान 21.8 और न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



पहली बार, भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 में ISA असेंबली और ग्रीन हाइड्रोजन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एक साथ आयोजित होंगे
धामी सरकार का फिर चला बुलडोजर, उत्तराखंड में यहाँ सरकारी जमीन पर बनी मजार हटाई
उत्तराखंड: दूषित पानी से मचा हड़कंप, धामी सरकार ने 6 इंजीनियरों को किया सस्पेंड
देहरादून:(बड़ी खबर) ज्योलीकोट दूषित पेयजल प्रकरण में बड़ी कार्रवाई, कई अधिकारी निलंबित
उत्तराखंड: सरकारी जमीनों पर बने मस्जिद-मदरसे और ईदगाहों की जांच तेज, सामने आए कई मामले
नैनीताल में ‘Selfie With Jute Bags’ अभियान, नंदा देवी महोत्सव में लोगों ने दिया प्लास्टिक छोड़ने का संदेश
उत्तराखंड: यहां पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति फरार,
नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर DM सख्त, गुंडा एक्ट में 165 मामलों का निस्तारण
SIR को लेकर हल्द्वानी में बड़ी बैठक, राजनीतिक दलों के सवालों का अधिकारियों ने दिया जवाब
बॉलीवुड की दुनिया में लालकुआं की नन्हीं कलाकार ने मचाया धमाल, 

