weather pantnagar, uttarakhand, weather today, weather haldwani, weather report, weather delhi, weather today at my location, local weather, weather forecast,

देहरादून-(Weather Alert) अभी नहीं हटने वाले आफत के बादल, इन जिलों में भारी बारिश के आसार, 4 जिलों में छुट्टी

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून- उत्तराखंड में भारी बरसात का दौर जारी है पिछले तीन दिन से राज्य में मूसलाधार बारिश होने के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। फिलहाल बारिश से राहत मिलने के आसार नहीं है मौसम विभाग के मुताबिक 12 अक्टूबर तक राज्य में मानसून की गतिविधियां तेज रहने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज विशेषकर कुमाऊं मंडल के जनपदों के अलावा गढ़वाल मंडल में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ तीव्र बौछार की संभावना है। राज्य के देहरादून ,नैनीताल ,चंपावत और पौड़ी जनपदों में कहीं कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इधर मौसम विभाग की चेतावनी के दृष्टिगत आपदा प्रबंधन तंत्र – प्रशासन अलर्ट मोड पर है। कुमाऊं के 4 जनपदों नैनीताल चंपावत अल्मोड़ा और बागेश्वर में आज कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में जिला अधिकारियों द्वारा छुट्टी घोषित की गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक 12 अक्‍टूबर तक कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बिजली चमकने और तेज बारिश होने की भी आशंका है मौसम विभाग ने सभी स्‍थानीय लोगों और पर्यटकों से सावधान रहने और पहाड़ी क्षेत्रों की यात्रा से बचने की सलाह दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें