- उत्तराखंड में आज भी कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी,मौसम विभाग ने अलर्ट रहने के दिये निर्देश।
उत्तराखंड- मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के तीन जिलों में भारी से भारी बारिश का अनुमान लगाया है।उत्तरकाशी जिले में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।मौसम विभाग ने लोगों से घर से बाहर निकलने से पहले मौसम का अपडेट लेने की अपील की गई है।
उत्तराखंड के देहरादून, उत्तरकाशी और बागेश्वर जनपदों में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है,जबकि बाकी कुछ जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद लगाई गई है। राज्य में आधी रात से ही कई जिलों में तेज बारिश का सिलसिला जारी है तो वहीं आज गुरुवार को भी कई जगहों पर तेज बारिश लोगों की मुसीबत बढ़ा सकती है।
उत्तराखंड में कई जिले आज तेज बारिश से प्रभावित रह सकते हैं। उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार राजधानी देहरादून, उत्तरकाशी और बागेश्वर में भारी बारिश हो सकती है। इन तीनों ही जिलों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। राजधानी देहरादून में आधी रात से ही तेज बारिश का सिलसिला जारी है। गुरुवार सुबह को भी आसमान में काले बादल छाए रहे. जबकि भारी बारिश भी कई जगह पर देखने को मिली है। इसके चलते राजधानी देहरादून में इसका तापमान पर भी काफी ज्यादा असर देखने को मिलाम। प्रदेश में कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की भी संभावना व्यक्त की गई है। चमोली,हरिद्वार,अल्मोड़ा और उधमसिंह नगर जिलों में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। हालांकि मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए किसी भी तरह का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है. पर्वतीय जनपदों में बारिश से अलर्ट रहने का सुझाव दिया गया है। खास तौर पर उत्तरकाशी जिले में तेज बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है। ऐसे में गंगोत्री और यमुनोत्री धाम जा रहे श्रद्धालुओं को विशेष सावधानी बरतने के सुझाव दिए गए हैं।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) उपनल कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन और महंगाई भत्ते का रास्ता साफ, सरकार ने जारी किए निर्देश
हल्द्वानी: हादसों का हाईवे मोतीनगर में फिर हुआ एक्सीडेंट,मचा हड़कंप
देहरादून : सीटेट की परीक्षा इस तारीख को होगी
देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की आई UPDATE
हल्द्वानी में RSS के शताब्दी वर्ष पर युवा महोत्सव, सैकड़ों युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
देहरादून :(बड़ी खबर) पुलिस महकमे में 12 PPS अधिकारियों के तबादले
हिंदी दिवस पर मंच पर छाए नन्हे कवि, चाइल्ड सैक्रेड स्कूल में बच्चों ने अपनी कविताओं से लूटी महफिल
अल्मोड़ा: “संस्कृत से संस्कृति हमारी हिंदी से हिंदुस्तान हमारा”
प्रदेश की सड़कें जल्द होंगी गड्ढामुक्त, 15 अक्टूबर के बाद सीएम धामी खुद सड़क से निकलकर करेंगे औचक निरीक्षण 

