हल्द्वानी। संयुक्त प्रवेश परीक्षा | (जेईई) मेन जनवरी सेशन में हल्द्वानी के छोटी मुखानी के रहने वाले विवेक पांडे ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 99.993 पर्सेटाइल प्राप्त कर देश में 25वीं रैंक हासिल की है। मैथ्स और फिजिक्स में 100 में 100 नंबर अर्जित किए हैं। उनकी सफलता पर परिवार में खुशी की लहर है।
विवेक के पिता प्रेम प्रकाश पांडे सेंचुरी पेपर मिल में प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। मां बीना पांडे भी कार शोरूम में कार्यरत हैं। विवेक ने बताया कि वह अभी जिम कॉर्बेट स्कूल में 12 वीं कक्षा के छात्र हैं और संकल्प ट्यूटोरियल से कोचिंग लेते हैं। उन्होंने बताया कि वह मोबाइल से पूरी तरह दूरी बनाकर नियमित पढ़ाई करते हैं। संकल्प संस्था केनिदेशक प्रगट सिंह बराड़ ने बताया कि विवेक ने उत्तराखंड में पहला स्थान हासिल किया है। जबकि देश में 25 वें स्थान पर रहे हैं।
जेईई मेन में संकल्प के छात्रों का शानदार प्रदर्शन
हल्द्वानी। जेईई मेन में मुखानी स्थित संकल्प ट्यूटोरियल के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। संस्थान के छात्र विवेक पाण्डे ने उत्तराखंड में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा तनिष्क अधिकारी ने 99.92, तुषार फुलेरा ने 99.72, दिवाकर भट्ट 99.35, अनुष्का मेहता ने 99.31 पसेंटाइल प्राप्त की। छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय गुरुजनों और परिजनों को दिया। संस्थान के निदेशक प्रगट सिंह बराड़ ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : दीपावली पर क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात, कलसिया नाले पर वैली ब्रिज से शुरू हुआ यातायात
देहरादून : (बड़ी खबर) लोअर PCS की भर्ती आई
अमित शाह ने उत्तराखंड पुलिस को दिया राष्ट्रपति पुलिस निशान, देश का 16वां राज्य बना उत्तराखंड
भाजपा में भीमताल सीट को लेकर दावेदारी शुरू, कमलेश भट्ट ने संगठन के सामने रखी अपनी बात
अग्निवीर योजना खत्म कर सेना में नियमित भर्ती बहाल करे केंद्र, यशपाल आर्य ने उठाई मांग
हिमाचल से दोगुने बजट वाला हुआ उत्तराखंड! अमित शाह के सामने CM धामी ने गिनाईं प्रदेश की उपलब्धियां
देहरादून में अमित शाह ने राहुल गांधी को लेकर क्या कहा? कांग्रेस पर भी साधा निशाना, पढ़िए पूरा संबोधन
CM धामी ने दी फिल्म पुरस्कारों को मंजूरी, नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडे को मिलेगा खास सम्मान
हल्द्वानी बाजार के इन छह चौराहों से नहीं मिलेगी वाहनों को एंट्री
हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर लगने के बाद लस्सी की दुकान का आया 65 लाख का बिल, व्यापारी परेशान 
