Haldwani News– इंदिरा विकास संकल्प यात्रा आज वार्ड-36 (दमुवाढूंगा) में पहुँची। यात्रा की शुरुवात माँ भागीरथी बैंकट हॉल (जमरानी कॉलोनी रोड) से हुयी। वार्ड-36 की पार्षद श्रीमती चंपा देवी जी के नेतृत्व में महिला शक्ति के हुजूम ने इंदिरा विकास संकल्प यात्रा की अगवानी की। महिलाओं संग युवा और बुजुर्गों ने भी कदम से कदम मिलाते हुवे स्व. डॉ. इंदिरा हृदयेश जी को नम आंखों से याद करते हुवे उनके द्वारा किये गए विकास कार्यो का स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की और सुमित हृदयेश जी को भरोसा दिलाया कि माता जी (डॉ. इंदिरा हृदयेश) के जाने के बाद वे अकेले नही उनके साथ वार्ड 36 की हर माता का आशीर्वाद हर भाई का साथ है ।
आज की इंदिरा विकास संकल्प यात्रा मे सुमित हृदयेश जी ने व्यापक जनसंपर्क करते हुवे जमरानी ऑटो स्टैंड, जमरानी कॉलोनी, टीन सेट , कुमाऊं कॉलोनी, रूद्र विहार कॉलोनी, पनेरु दुकान चौराहा, विनायक चौक और गुसाईं चौराहा मे नुक्कड़ सभाएं की। नुक्कड़ सभाओं के दौरान कई बार सुमित हृदयेश जी भावुक हुवे और नम आंखों संग उन्होंने वार्ड 36 की जनता को भरोसा दिया कि स्व. इंदिरा हृदयेश जी के अधूरे सपने को वो हर हाल हर परिस्थिति में पूरा करेंगे और जनप्रतिनिधि चुने जाने के उपरांत मालिकाना हक दिलवाना उनका पहला काम होगा।
यात्रा के मुख्य मार्गदर्शक प्रदेश कांग्रेस महासचिव एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट जी ने बताया कि वार्ड 36 क्षेत्रफल के अनुसार काफी बड़ा वार्ड है इसलिए कल भी इंदिरा विकास संकल्प यात्रा वार्ड 36 में ही जनसंपर्क करेगी।
आज की यात्रा में विजय चंद्रा, लच्छू भाई, संजय कुमार, हृदयेश कुमार, मीनाक्षी नयाल, पुष्पा मेहता, हेमा देवी, दीपा देवी, सीमा लोहनी, मीना देवी, बीना देवी, मीना पवार, किरन देवी, प्रीति बिष्ट, शांति कोरंगा, पुष्पा देवी, राजेन्द्र बिष्ट, चंदन भाकुनी, रंजीत डसीला, शंकर कोहली, लाल सिंह पवार, उमेश पनेरू, मनमोहन पाटनी, रामवीर मौर्या, नरेंद्र पनेरू, अमर गोस्वामी, लक्की आर्या, जीवन बिष्ट, पंकज कुमार, राजू भाई, सौरभ आर्या, हरीश पांडे, गौरव बलुटिया आदि विशेष सहयोग रहा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: कैंची धाम वीकेंड ट्रैफिक प्लान लागू, भारी वाहनों का रूट डायवर्ट
उत्तराखंड: राज्य में ऊर्जा संरक्षण एवं ईंधन बचत हेतु व्यापक कार्ययोजना लागू
देहरादून :(बड़ी खबर) इस अधिकारी की निलंबन और विभागीय कार्यवाही की संस्तुति
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) IG कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल ने मल्लीताल कोतवाल मामले में मामले की जांच की तलब
उत्तराखंड : यहां राशन की कालाबाजारी पर निरीक्षक पर गाज
लालकुआं : सांसद ने अंधेरा देख उठाया फोन, लगाई फटकार
देहरादून :(बड़ी खबर) इन इलाकों में बारिश का अलर्ट
रुद्रपुर: रेनबो पब्लिक स्कूल की छात्रा कनक पाण्डेय ने 12वीं विज्ञान वर्ग में हासिल किए 87 प्रतिशत अंक
हल्द्वानी: 97.6 प्रतिशत अंक हासिल कर बिपाषा पौड़ियाल ने बढ़ाया क्षेत्र का मान
उत्तराखंड में जनगणना कार्य की रफ्तार से केंद्र संतुष्ट 
