LEOPARD ATTACK IN NAINITAL

उत्तराखंड- नैनीताल में यहां 2 साल के मासूम को गुलदार के उठा लेजाने की आशंका से हड़कम्प

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

Nainital News- जनपद मुख्यालय के निकटवर्ती ज्योलीकोट क्षेत्र में एक दो वर्षीय बच्चे को गुलदार के उठा लेजाने की आशंका के बाद हड़कम्प मच गया। पुलिस व वन विभाग ग्रामीणों की टीमें बच्चे की तलाश कर रही हैं। घटना ज्योलीकोट के नजदीक चोपड़ा गांव में शुक्रवार शाम 6 बजे की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां नेपाली मूल के एक श्रमिक भानु राणा अपनी पत्नी मीना राणा के साथ मटियाल बैंड के पास झोपड़ी बनाकर रहता है। उनके दो बेटे हें। बड़े का नाम पीयूष है। उसकी उम्र लगभग 4 वर्ष होगी। भानु का छोटा बेटा राघव दो साल का है।

शुक्रवार देर शाम करीब 6 बजे भानु का पुत्र राघव कमरे से निकलकर घर के आंगन में आ गया। जिसके बाद वह अचानक गायब हो गया, मां मीना राणा जब बाहर आई तो राघव लापता था। बाद में ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने एक गुलदार को यहां देखा था।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 496 करोड़ रुपये

मामले की जानकारी पुलिस वन विभाग को दी गई, पुलिस व वन विभाग की टीमें गांव में पहुंचीं और ग्रामीणों के साथ मिलकर बच्चे की तलाश में अभियान चलाया समाचार लिखे जाने तक सर्च अभियान जारी था। इधर घटना से बालक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें