Dehradun News- उत्तराखंड में दिन-प्रतिदिन स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक देह व्यापार के मामलों का पर्दाफाश होता रहा है, पिछले दिनों राज्य के विभिन्न जिलों में छापेमारी में बड़े पैमाने पर स्पा सेंटर पर देह व्यापार का भंडाफोड़ हुआ है, इसी कड़ी में राजधानी देहरादून में भी पुलिस ने देर रात एक स्पा सेंटर में छापेमारी अभियान चलाया और देह व्यापार करवा रही एक महिला को गिरफ्तार करते हुए मुकदमा दर्ज किया है, साथ ही महिला का पति फरार बताया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को जानकारी दी गई थी कि जीएमएस रोड स्थित मुस्कान स्पा सेंटर में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। जिसके बाद पुलिस द्वारा टीम को गठित कर शिकायतकर्ता को ग्राहक बनाकर स्पा सेंटर में भेजा गया । जिसके बाद शिकायतकर्ता ने पुलिस को मिस कॉल के जरिए सूचना दी जिसके बाद मौके पहुंची पुलिस ने छापेमारी की तो स्पा सेंटर में देह व्यापार चल रहा था।
पुलिस ने स्पा सेंटर के केबिन के अंदर एक महिला को आपत्तिजनक स्थिति में देखा। साथ ही तलाशी में स्पा सेंटर से आपत्तिजनक सामान व देह व्यापार कर कमाए गए 6600 भी और एक रजिस्टर बरामद हुआ, छापेमारी के दौरान पुलिस को स्पा सेंटर संचालिका मुस्कान और एक अन्य महिला और एक व्यक्ति मिला। पुलिस जांच में नहीं स्पा सेंटर के अंदर कैमरे तो लगे थे, लेकिन उनकी रिकॉर्डिंग के लिए डीवीआर नहीं लगाया गया था, पुलिस ने स्पा संचालिका मुस्कान को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका पति इस्माइल अल्वी निवासी बिजनौर उत्तर प्रदेश फरार है, जिसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
संचालिका मुस्कान ने बताया कि वह 1 साल से यह स्पा सेंटर चला रही है, और वह जरूरतमंद युवतियों से देह व्यापार करवाती है ₹600 में स्पा सेंटर की इंट्री के साथ ही, देह व्यापार के एवज में एक से डेढ़ हजार रुपए लेती है, इसमें आधा हिस्सा युवतियों को दिया जाता है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर हाईकोर्ट में बड़ा अपडेट, 2 FIR..याचिका निस्तारित
उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार
उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार
हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद
उत्तराखंड: बच्चों को नशे से बचाने के लिए धामी सरकार का बड़ा प्लान, चार चरणों में चलेगा अभियान 

