- देवप्रयाग के आयुष की कप्तानी में खेलेंगे विराट कोहली…..
उत्तराखंड के लिए गौरव का पल देवप्रयाग के आयुष बडोनी दिल्ली की रणजी टीम की कप्तानी करेंगे, विराट कोहली उनकी कप्तानी में खेलेंगे ।
उत्तराखंड के टिहरी जिले के रहने वाले आयुष बडोनी दिल्ली की रणजी टीम की कप्तानी करने जा रहे है। देवप्रयाग ब्लॉक के ग्राम पंचायत सिलोड़ गांव निवासी विवेक बडोनी के पुत्र आयुष बडोनी ने क्रिकेट जगत में अपनी पहचान बनाई है। आयुष बडोनी दिल्ली के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं और इससे पहले वह भारतीय अंडर-19 टीम का हिस्सा भी रह चुके हैं।
आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स ने आयुष बडोनी खेल भी चुके है। जिसमे उन्होंने कई मैचों में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से टीम को जीत दिलाई. आयुष बडोनी का परिवार अब दिल्ली में रहता है, लेकिन उनकी जड़ें देवप्रयाग के सिलोड़ गांव में हैं। आयुष बडोनी की क्रिकेट यात्रा ने उनके परिवार और गांव के लोगों को गौरवान्वित किया है। आयुष बडोनी की उपलब्धियों ने देवप्रयाग और आसपास के क्षेत्रों में क्रिकेट प्रेमियों में एक और नई ऊर्जा पैदा कर दी है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : महिला दिवस पर इनका हुआ सम्मान
उत्तराखंड : पति ने पत्नी-बेटे पर धारदार हथियार से किया हमला, फिर खुद की भी दे दी जान
देहरादून :(बड़ी खबर) नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा इस तारीख़ पर
हल्द्वानी : रेट्रो साइलेंसर पर हुए विवाद में युवक को मारा चाकू, आक्रोशित लोगों ने कोतवाली का किया घेराव
उत्तराखंड को 1129 करोड़ की सौगात, गृहमंत्री अमित शाह ने पुलिस, आपदा और गंगा कॉरिडोर से जुड़ी परियोजनाओं की रखी नींव
उत्तराखंड: हरिद्वार में केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah ने किया राज्यस्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन
उत्तराखंड : जोशीमठ की गार्गी उनियाल ने भारतीय वायु सेना (IAF) में अधिकारी बनकर किया कीर्तिमान स्थापित
उत्तराखंड : बदबू से खुला मौत का राज़, पत्नी-बेटे के सड़े शव मिले, पति फरार
हल्द्वानी : लालकुआं गौला गेट पर संयुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई, ओवरलोडिंग पर शिकंजा
हल्द्वानी : डॉ दिशा तिवारी का हल्द्वानी में हुआ स्वागत 
