उत्तराखंड में 9 पीसीएस अफसरों को मिलेगा प्रमोशन का तोहफा, अब 10 हजार ग्रेड पे के लिए हुई डीपीसी।
देहरादून- उत्तराखंड के 9 पीसीएस अधिकारियों को प्रमोशन मिलने जा रहा है. शासन में हुई डीपीसी (डिपार्टमेंटल प्रमोशन कमेटी) के बाद प्रदेश के इन अफसरों को 10 हजार ग्रेड पे पर प्रमोट किया जा रहा है. खास बात ये है कि इन अधिकारियों को भी अपने प्रमोशन का इंतजार था। हालांकि, ये अफसर आगामी फरवरी महीने में इस प्रमोशन के लिए एलिजिबल हो रहे हैं।
उत्तराखंड में पीसीएस अधिकारियों को प्रमोशन का तोहफा मिलने जा रहा है।शासन ने इस संदर्भ में डीपीसी की बैठक के बाद रिक्त पदों के आधार पर प्रमोशन के लिए हरी झंडी दे दी है. हालांकि, अभी शासन स्तर पर अधिकारियों के प्रमोशन के लिए आधिकारिक रूप से आदेश होना बाकी है। वैसे तो इन अधिकारियों के 10,000 ग्रेड पे पर प्रमोशन के लिए फरवरी महीने में सेवाएं पूरी हो रही है, लेकिन फिलहाल शासन ने इस पर डीपीसी करते हुए इन अधिकारियों को प्रमोशन देने का रास्ता खोल दिया है।
शासन से मिली जानकारी के मुताबिक, पीसीएस अधिकारियों की अंतिम सीनियरिटी लिस्ट के लिहाज से 2005 और 2007 बैच के अधिकारियों को यह प्रमोशन मिलने जा रहे हैं। फिलहाल, उत्तराखंड में 10,000 ग्रेड पे पर कोई भी पीसीएस (PCS) अधिकारी नहीं है। ऐसे में अब सीनियरिटी के आधार पर कुल 9 अधिकारियों को प्रमोशन दिया जा रहा है। हालांकि, इन अधिकारियों को प्रमोशन का लाभ फरवरी महीने से मिलेगा, क्योंकि, इन अधिकारियों की जरूरी सेवाएं फरवरी में पूरी हो रही हैं. राज्य में पीसीएस अधिकारियों की 18 साल की सेवा 10,000 ग्रेड पे के लिए अनिवार्य है.इसमें साल 2005 बैच में सीनियर पीसीएस अधिकारी गिरधारी सिंह रावत को 10 हजार पर प्रमोट किया जा रहा है। इसके अलावा निधि यादव को भी 10,000 ग्रेड पे मिलने जा रहा है. जबकि, बाकी 7 पीसीएस अधिकारी 2007 बैच के हैं। इसमें बंशीलाल राणा, नरेंद्र सिंह, भरत लाल फिरमाल समेत 7 अधिकारी प्रमोट हो रहे हैं। हालांकि, 10,000 ग्रेड पर के लिए कुल 12 पद खाली हैं, लेकिन पीसीएस अधिकारियों के अर्हता पूरी न कर पाने के कारण केवल 9 पदों को ही भरा जा रहा है. इसके लिए डीपीसी हो चुकी है। अब जल्दी इस पर आधिकारिक आदेश जारी होना है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: जखोल की अनुसूया रावत का लोअर पीसीएस में चयन, खाद्य पूर्ति निरीक्षक बनीं
चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज
SDRF उत्तराखंड ने हासिल की अहम उपलब्धि, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया हुई पूरी
उत्तराखंड: सीएम धामी ने बारिश और आपदा प्रबंधन की स्थिति का लिया अपडेट, अधिकारी अलर्ट मोड पर
उत्तराखंड: धामी सरकार की चारधाम को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम, अब तक 798 टन कचरा एकत्रित
नैनीताल :(बड़ी खबर) 30 हजार रुपये लेते ही पटवारी निर्मल बोरा को रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड: रिद्धिम अग्रवाल से वापस ली गई कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी, नीलेश आनंद भरणे को मिली कमान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता के ग्रामीणों का बड़ा ऐलान, राजस्व ग्राम नहीं बना तो चुनाव को लेकर लिया जाएगा ये फैसला
चंपावत के 24 साल के अमन बने डिप्टी जेलर, पास की लोअर PCS परीक्षा
नैनीताल :(बड़ी खबर) कागजों में मकसद कुछ और, जमीन पर कुछ नहीं, DM ने 91 नाली जमीन की सरकार में निहित 
