पौड़ी गढ़वाल: जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के बावजूद जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। एकेश्वर ब्लॉक के पीएचसी पाटीसैण में गुरुवार को गंभीर रूप से घायल अर्जुन भंडारी को अस्पताल में बेड उपलब्ध न होने के कारण जमीन पर लिटा दिया गया। आरोप है कि उन्हें समय पर उपचार और प्राथमिक सुविधाएं नहीं मिलीं।
स्थानीय ग्रामीण रेवत सिंह ने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में पहले से ही स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी है और इस तरह का व्यवहार आम जनता के लिए निराशाजनक और अपमानजनक है। उन्होंने जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
इस मामले पर सीएमओ पौड़ी डॉ. शिव मोहन शुक्ला ने बताया कि मरीज शराब के नशे में था और पीएचसी में केवल महिला कर्मचारी थीं…जिससे यह स्थिति उत्पन्न हुई। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोगों ने इस घटना का वीडियो बनाकर इसे राजनीतिक रंग देने का प्रयास किया। घायल अर्जुन भंडारी का एक्स-रे पौड़ी भेजकर किया जा रहा है।
ग्रामीण और स्वास्थ्य अधिकारी दोनों ही इस घटना की गंभीरता को लेकर बयान दे चुके हैं…और मामले की जांच जारी है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) राष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी भुवन गुणवंत ने एक बार फिर लहराया परचम
हल्द्वानी: बार एसोसिएशन हल्द्वानी के चुनाव परिणाम देर रात घोषित
देहरादून: 32 बेसिक शिक्षकों की एलटी कैडर में पदोन्नति
Uttrakhand: प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों में बदले निरीक्षक
हल्द्वानी : हल्द्वानी से लापता हुए 3 स्कूली छात्र
उत्तराखंड खनन विभाग को मिला गोल्ड अवॉर्ड
उत्तराखंड: 25 हजार की घूस लेते पकड़ा गया फारेस्टर, सतर्कता टीम का बड़ा एक्शन
उत्तराखंड: जनता की शिकायतों पर सख्त आयुक्त, तुरंत कार्रवाई के दिए निर्देश
रुद्रपुर :(बड़ी खबर) IG कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल का “मिशन संवाद” हो रहा सफल
सीएम धामी के एक के बाद एक बड़े फैसले, उत्तराखंड में विकास की रफ्तार हुई तेज 
