59 हल्द्वानी विधानसभा में विजय कर्नाटक बने एसआईआर का कार्य पूर्ण करने वाले पहले बीएलओ—-
अपने अथक प्रयास , निरंतरता और प्रतिबद्धता के दम पर विजय कर्नाटक ने अपना एसआईआर का कार्य सौ प्रतिशत पूर्ण कर दिखाया है। रानीबाग क्षेत्र,नई बस्ती व रोडवेज डिपो के पास स्थित कमेटी लाइन मे बीएलओ का प्रभार देख रहे नगर निगम हल्द्वानी के कार्मिक (लिपिक) विजय कर्नाटक के द्वारा प्री एसआईआर में शुरू से लेकर अब तक दिन रात की अथक मेहनत के दम पर मतदाताओ के डबल फार्म भरकर सोमवार 22 जून को अपने लक्ष्य को सौ प्रतिशत हासिल करते हुये इसकी रिर्पोट सिटी मजिस्ट्रेट महोदय श्री ए पी वाजपेई जी को सौंप दी गयी है ।
जिस हेतु सिटी मजिस्ट्रेट महोदय द्वारा विजय को शबासी देते हुये नगर आयुक्त श्री पारितोष वर्मा जी से विजय के काम की तारीफ की है। श्री विजय कर्नाटक ने अपनी सफलता का श्रेय सिटी मजिस्ट्रेट श्री ए पी वाजपेई जी, बीएलओ सुपरवाइजर विनोद भट्ट और अतिरिक्त AERO राजेश पांडे जी एवं अपने सहयोगी, बीजेपी और कांग्रेस के BLA तथा क्षेत्र की जागरूक जनता को दिया है। क्षेत्र के मतदाओ ने उन्हे काफी सहयोग तथा सम्मान दिया जिसके लिये उन्होने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू का अलर्ट! 24 घंटे में 58 नए केस, कुल मरीज 271 पहुंचे
भारी बारिश में भी नहीं डिगा उक्रांद का हौसला, नौगांवखाल में 100 से ज्यादा लोगों ने थामा पार्टी का दामन
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) नैनीताल जिले में कल भारी बारिश के चलते छुट्टी
लालकुआं : जिलाधिकारी के निर्देश पर गौला में SDM ने उतरवाई JCB,
CM धामी ने लॉन्च किया ऐसा ऐप, फसल की बीमारी भी पहचानने में करेगा मदद
उत्तराखंड के 9.91 लाख पेंशनधारकों को बड़ी राहत, CM धामी ने एक क्लिक में जारी किए 147 करोड़ रुपये
उत्तराखंड में यहां व्यू प्वाइंट से नीचे गिरा 20 वर्षीय युवक; अस्पताल में मौत !
केदारनाथ जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर, मलबे से बंद हुआ हाईवे; इन 6 जिलों में Yellow Alert
उत्तराखंड में यहां भालू के डर से 300 मीटर गहरी खाई में गिरीं दो महिलाएं, एक की मौत !
उत्तराखंड: दिनदहाड़े घर में घुसकर कारोबारी की पत्नी की हत्या 

