Almora News- उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट ब्लॉक में नदी में नहाने के वीडियो बनाने के चलते दर्दनाक हादसा हो गया जहां छलांग लगाकर नदी में नहाने उतरे युवक की डूबने से मौत हो गई जबकि उसके सांप दूसरा कूदा युवक जैसे तैसे बज गया। जबकि तीसरा साथी कूदने का वीडियो बना रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर एसडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की टीम बुलाई गई युवक का शव पत्थरों के बीच में फंसने के कारण देर शाम तक नहीं निकाला जा सका था।
जानकारी के मुताबिक विकासखंड के बख्तल कुलसीवी इलाके के तीन युवक घर से बग्वालीपोखर आए थे यहां गगास नदी में खरेठीखाव में तीनों युवक नहाने निकले, इस दौरान नदी में छलांग लगाने की वीडियो बनाने के लिए एक साथी ऊपर रुक गया जबकि 2 साथी नदी में कूदे, जिसमें 27 साल के कुंदन सिंह पुत्र भोपाल सिंह की डूबने से मौत हो गई, जबकि दूसरा साथी जैसे तैसे बचा, बताया जा रहा है कि कुंदन सिंह उफान पर चल रही गगास नदी के गहरे क्षेत्र में कूदा और अंदर बड़े पत्थरों के बीच फंस गया, जहां डूबने से उसकी मौत हो गई, उसका शव फंसा हुआ था देर शाम तक अल्मोड़ा से फायर ब्रिगेड व एसटीएफ की टीम बुलानी पड़ी लेकिन नहीं निकाल पाया गया था।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल में बड़ा हादसा: पलटी बस, एक की मौत, SDRF ने चलाया त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन
उत्तराखंड : यहां एसएसपी ने कर डाले पुलिस कर्मियों के बम्पर तबादले
उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड: रामनगर में 25 अप्रैल से जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तराखंड: निवेश के नाम पर बड़ा खेल! 1.31 करोड़ की ठगी, STF ने तीन आरोपी दबोचे
उत्तराखंड: धामी सरकार के एक्शन से घर-घर हो रही होम डिलीवरी
देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू, 

