हादसाः खेत की तारबाड़ में छोड़े करंट से युवक की मौत
सितारगंज। जंगल से लकड़ी बीनकर लौट रहे दो युवक खेत की तारबाड़ में छोड़े गए बिजली के करंट की चपेट में आ गए। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा झुलस गया। घायल को उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
शुक्रवार को ग्राम पण्डरी निवासी 35 वर्षीय एजाज पुत्र बन्ने और 40 वर्षीय शकील पुत्र मुन्ने पास के जंगल में लकड़ी बीनने गए थे। शाम को बारिश होने पर दोनों जंगल के किनारे एक खेत के रास्ते घर लौट रहे थे। शकील के पुत्र फरमान ने बताया कि खेत के चारों और तारबाड़ की गई थी, जिसमें बिजली का करंट छोड़ा गया था। खेत के पास पहुंचने से पहले उसके पिता असंतुलित होकर गिर पड़े, जबकि एजाज आगे बढ़ गए। इसी दौरान तार को छूने से एजाज को करंट लग गया। एजाज को बचाने के प्रयास में उसके पिता भी करंट की चपेट में आ गए। बेहोशी से पहले उन्होंने उसे फोन कर घटना की जानकारी दी।
सूचना पर ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों को उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने एजाज को मृत घोषित कर दिया। देर रात अस्पताल पहुंचे भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने आरोपी किसान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। शनिवार को ग्रामीणों ने एसएसआई राजेन्द्र प्रसाद से मुलाकात की। एसएसआई ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: शिक्षिका की टीईटी मार्कशीट फर्जी, प्रावि गवाड़ी में थी तैनात
उत्तराखंड : पांचवीं मंजिल से गिरकर प्रॉपर्टी डीलर की मौत
उत्तराखंड: मंत्री सुबोध बोले- माफी तो दिलेर को मांगनी चाहिए
रामनगर: रिजॉर्ट में युवती से दुष्कर्म का आरोप, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज
देहरादून : योग प्रशिक्षकों को नहीं मिला दो माह का मानदेय
गैरसैंण में आज से विधानसभा सत्र, सत्ता पक्ष और विपक्ष में टकराव के आसार
उत्तराखंड में आंगनबाड़ी सुपरवाइजर के 31 पदों पर भर्ती
गैरसैंण जाते समय आदिबद्री मंदिर पहुंचे CM धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण पहुंचे CM धामी, गौचर-कर्णप्रयाग में हुआ भव्य स्वागत
CM धामी ने किया पुल-सुरंग का निरीक्षण, रुद्रप्रयाग में ट्रायल शुरू 
