हल्द्वानी। डीएम ललित मोहन रयाल के निर्देश पर गठित प्रवर्तन दल ने शनिवार को विकासखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी गूलों पर किए अतिक्रमण को ध्वस्त किया। एक गांव में सीमा विवाद के मामले को निपटाया गया। कुसुमखेड़ा में दो पक्षों के बीच प्लॉट को लेकर चल रहे विवाद को सुनने के बाद पक्षों को तीन दिन में आपस में वार्ता कर प्रकरण को हल कराने के निर्देश दिए।
कानूनगो बृजेश कुमार ने बताया कि ग्राम जयदेवपुर में कुछ लोगों ने दो स्थानों पर सरकारी गूलों पर अतिक्रमण किया था। सूचना मिलने पर प्रवर्तन दल ने दोनों गूलों पर किए गए अतिक्रमण को मजदूरों की मदद से ध्वस्त कराया। इसी तरह भगवानपुर बिचला में दो पक्षों के बीच मेड़ को लेकर लंबे समय से सीमा विवाद चल रहा था।
उन्होंने बताया कि यहां पुलिस की मदद लेकर दोनों पक्षों के बीच सीमा विवाद को हल कराया गया। कुसुमखेड़ा में एक भूखंड को लेकर चल रहे विवाद के मामले में दोनों पक्षों को तीन दिन में मामले को हल कराने के निर्देश दिए। इस दौरान कानूनगो बृजेश कुमार के अलावा पटवारी सुनीता लोहनी, संजय तिवारी व नैंसी राणा आदि मौजूद रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: शिक्षिका की टीईटी मार्कशीट फर्जी, प्रावि गवाड़ी में थी तैनात
उत्तराखंड : पांचवीं मंजिल से गिरकर प्रॉपर्टी डीलर की मौत
उत्तराखंड: मंत्री सुबोध बोले- माफी तो दिलेर को मांगनी चाहिए
रामनगर: रिजॉर्ट में युवती से दुष्कर्म का आरोप, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज
देहरादून : योग प्रशिक्षकों को नहीं मिला दो माह का मानदेय
गैरसैंण में आज से विधानसभा सत्र, सत्ता पक्ष और विपक्ष में टकराव के आसार
उत्तराखंड में आंगनबाड़ी सुपरवाइजर के 31 पदों पर भर्ती
गैरसैंण जाते समय आदिबद्री मंदिर पहुंचे CM धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण पहुंचे CM धामी, गौचर-कर्णप्रयाग में हुआ भव्य स्वागत
CM धामी ने किया पुल-सुरंग का निरीक्षण, रुद्रप्रयाग में ट्रायल शुरू 
