देहरादून, दिल्ली में हो रहे दंगों में ना जाने कितने मासूमों की जान चली गई है। दिल्ली दंगे में उत्तराखंड के पौड़ी जिले के थाना क्षेत्र पैठाणी के युवक की मौत से पूरे राज्य और क्षेत्र में शोक की लहर है। शुक्रवार को पैठाणी और चाकीसैंण के व्यापारियों ने शोक जताते हुए आज बाजार बंद रखने का निर्णय लिया.
दिलबर सिंह पिछले डेढ़ साल से शहादरा दिल्ली में एक बेकरी में काम करता था. दंगाइयों ने दिलबर जिस गोदाम में सो रहा था. उस पर आग लगा दी थी. दिलबर ने 12 वीं पास करने के बाद घर छोड़ दिया था. और दिल्ली आ गया. घटना की सूचना पड़ोसी गांव के रहने वाले दिलबर के दोस्त श्याम सिंह ने 26 फरवरी को फोन पर उसके परिवारवालों को दी. दंगे में श्याम सिंह भी घायल हुआ है. जो अभी दिल्ली सफदरजंग अस्पताल में भर्ती है. घटना की सूचना पर दिलबर के जीजा और चाचा गुरुवार को ही दिल्ली रवाना हो गए थे.



अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



कालाढूंगी: यहां जहरीले सांप के डसने से एक की मौत
उत्तराखंड: ‘मां और बहन ने संस्कार नहीं सिखाए’, राहुल गांधी पर क्यों भड़के CM धामी? जानिए पूरा मामला
उत्तराखंड: 7355 मीटर की ऊंचाई पर ITBP ने रचा नया कीर्तिमान, माउंट अबी गामिन पर लहराया तिरंगा
राज्यसभा चुनाव की तारीख घोषित, उत्तराखंड की एक सीट पर इस तारीख को होगा मतदान
उत्तराखंड: बेटी का जन्मदिन मना रहा था आरोपी, विवाद के बाद युवक के सीने में घोंपा चाकू
नैनीताल :(बड़ी खबर) कल नैनीताल, भवाली एवं भीमताल में शिक्षण संस्थान व आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
हल्द्वानी: MBPG के पीएचडी के छात्र रहे डॉ जितेंद्र का ICSSR फेलोशिप के लिए चयन
हल्द्वानी : भवन मानचित्र स्वीकृति की NOC के लिए नहीं काटने पड़ेंगे विभागों के चक्कर
उत्तराखंड : सिम के दुरुपयोग पर होगी सख्त कार्रवाई, तीन साल तक जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना
देहरादून में पति ने पत्नी को मारी गोली, हत्या के बाद पुलिस को फोन कर हुआ फरार 
