रुद्रपुर: प्रदेश के एक और प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ी ने पूरे देश का नाम रौशन किया है। हर्षित गिरी ने ईरान में 21वीं एशियाई अंडर 20 वॉलीबॉल चैंपियनशिप में रजत रदक जीतकर देश के गौरवान्वित किया है। हर्षित IRB प्रथम वाहिनी में तैनात आरक्षी राधेश्याम गिरी के पुत्र हैं। उत्तराखंड पुलिस ने भी हर्षित की इस सफलता को अपने सोशल मीडिया पर साझा किया है।
गौरतलब है कि ईरान में 21वीं एशियाई अंडर 20 वॉलीबॉल चैंपियनशिप का आयोजन चल रहा है। जिसमें हर्षित गिरी ने भारत के लिए रजत पदक जीतकर प्रदेश का मान बढ़ाया है। बता दें कि बलिया, बिल्थरारोड, गजियापुर गांव निवासी राधेश्याम वर्ष,1998 में पीएसी में भर्ती हुए थे। वर्ष, 2008 तक वह 31वीं वाहिनी पीएसी में तैनात थे।

जानकारी के मुताबिक इसके बाद उनका ट्रांसफर रामनगर, बैलपड़ाव आइआरबी बटालियन में हो गया था। उनके बड़े पुत्र हर्षित गिरी ने कक्षा 10 तक नया गांव कालाढुंगी से पढ़ाई की। हर्षित को पहले से ही वॉलीबॉल खेलने का शौक था। परिवार के सपोर्ट से बेटे ने खेलना शुरू किया और धीरे धीरे वह आगे बढ़ता चला गया। हर्षित की इस उपलब्धि पर डीजीपी अशोक कुमार ने भी उन्हें शाबाशी दी है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



16 साल से भाई की हत्या का बदला लेने की फिराक में था शख्स, उत्तराखंड में यहाँ 2 पिस्टल के साथ गिरफ्तार
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर हाईकोर्ट में बड़ा अपडेट, 2 FIR..याचिका निस्तारित
उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार
उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार
हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद 


