Udham Singh Nagar News: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद अंतर्गत काशीपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है यहां क्षेत्र में एक महिला द्वारा पड़ोसन के पति की फोटो अपनी फोटो के साथ एडिट कर फेसबुक पर वायरल करने का मामला सामने आया है। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर पड़ोसी महिला पर उसका फोटो एडिट कर अपने पति के साथ फेसबुक पर बॉलीवुड गाने के साथ लगाकर उसकी छवि धूमिल करने का आरोप लगाते हुए उक्त महिला पर कार्यवाही की मांग की है। इधर पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी फेसबुक यूजर महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बता दें कि मानपुर रोड, कचनालगाजी निवासी एक महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी पड़ोसी महिला सविता ने अपने फेसबुक अकाउंट पर उसका और अपने पति अर्जुन सिंह का फोटो एडिट करके बॉलीवुड गाने के साथ फेसबुक स्टोरी पर लगाया है। जिससे उसके मान सम्मान को ठेस पहुंच रही है। समाज में दोनों की छवि ख़राब हो रही है तथा लड़ाई झगड़े होने की संभावना है। उसने जब से फेसबुक पर देखा है तब से वह मानसिक रूप से काफी परेशान है।पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी महिला के खिलाफ धारा 503 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) राष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी भुवन गुणवंत ने एक बार फिर लहराया परचम
हल्द्वानी: बार एसोसिएशन हल्द्वानी के चुनाव परिणाम देर रात घोषित
देहरादून: 32 बेसिक शिक्षकों की एलटी कैडर में पदोन्नति
Uttrakhand: प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों में बदले निरीक्षक
हल्द्वानी : हल्द्वानी से लापता हुए 3 स्कूली छात्र
उत्तराखंड खनन विभाग को मिला गोल्ड अवॉर्ड
उत्तराखंड: 25 हजार की घूस लेते पकड़ा गया फारेस्टर, सतर्कता टीम का बड़ा एक्शन
उत्तराखंड: जनता की शिकायतों पर सख्त आयुक्त, तुरंत कार्रवाई के दिए निर्देश
रुद्रपुर :(बड़ी खबर) IG कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल का “मिशन संवाद” हो रहा सफल
सीएम धामी के एक के बाद एक बड़े फैसले, उत्तराखंड में विकास की रफ्तार हुई तेज 

