देहरादून: संसद में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज 2026-27 का नौवां केंद्रीय बजट पेश किया। बजट से उत्तराखंड को खास तौर पर टूरिज्म और मेडिकल टूरिज्म में लाभ मिलने की उम्मीद है।
केंद्रीय वित्त मंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में पर्यावरण-संवेदनशील माउंटेन ट्रेल्स विकसित की जाएंगी। इसके अलावा ओडिशा, कर्नाटक और केरल में कछुओं के लिए विशेष ट्रेल्स बनाए जाएंगे। उत्तराखंड में इन माउंटेन ट्रेल्स से खासकर बाइकिंग और एडवेंचर टूरिज्म को फायदा मिलेगा।
मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए देश में पांच क्षेत्रीय मेडिकल हब बनाए जाएंगे, जिनमें निजी क्षेत्र की सहभागिता भी होगी। हेल्थकेयर कॉम्प्लेक्स में आयुष केंद्र, डायग्नोस्टिक, पोस्टर केयर और रीहैबिलिटेशन के केंद्र होंगे। इससे स्वास्थ्य पेशेवरों के लिए रोजगार बढ़ेंगे। इसके अलावा तीन नए अखिल भारतीय आयुर्वेदिक संस्थान भी बनाए जाएंगे…जिससे उत्तराखंड समेत पूरे देश को लाभ होगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय बजट की सराहना करते हुए कहा कि यह बजट देश और राज्यों के विकास को नई दिशा देगा। उन्होंने बताया कि बजट में रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, कौशल विकास, महिला सशक्तिकरण, उद्योग और अवसंरचना पर विशेष ध्यान दिया गया है।
सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड के लिए बजट में पर्यटन और बुनियादी ढांचे पर जोर देने से स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। किसानों, पशुपालन, उच्च मूल्य कृषि, पर्यटन और एमएसएमई क्षेत्र के लिए किए गए प्रावधान राज्य की ग्रामीण और पर्वतीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करेंगे।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि बजट में पर्यावरण सुरक्षा, डिजिटल टेक्नोलॉजी और बायोफार्मा सेक्टर में निवेश से राज्य और देश दोनों को दीर्घकालिक लाभ मिलेगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि उत्तराखंड सरकार केंद्रीय बजट में घोषित योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए केंद्र सरकार के साथ पूरी तरह सहयोग करेगी।
सीएम धामी ने जोर देकर कहा कि यह बजट “सबका साथ, सबका विकास” और आत्मनिर्भर भारत के उद्देश्य के अनुरूप तैयार किया गया है। यह न केवल देश की आर्थिक ताकत बढ़ाएगा, बल्कि पर्वतीय राज्यों जैसे उत्तराखंड को समान विकास के अवसर भी देगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



CM धामी ने दी फिल्म पुरस्कारों को मंजूरी, नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडे को मिलेगा खास सम्मान
हल्द्वानी बाजार के इन छह चौराहों से नहीं मिलेगी वाहनों को एंट्री
हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर लगने के बाद लस्सी की दुकान का आया 65 लाख का बिल, व्यापारी परेशान
कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, 1500 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात
विधानसभा चुनाव 2027 के लिए नैनीताल प्रशासन ने कसी कमर, 164 अधिकारियों को सौंपी चुनावी जिम्मेदारी
उत्तराखंड की सरकारी जमीनों को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, HMT रानीबाग में धरने पर बैठे नेता
उत्तराखंड में 9.99 लाख लोगों के खाते में पहुंचे 148 करोड़, CM धामी ने जारी की पेंशन
उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी
कैंची धाम जाने वालों के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, 6 से 8 नवंबर तक बदले रहेंगे रूट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी 
