बद्रीनाथ(चमोली): बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि इस वर्ष भी परंपरागत रूप से विजयदशमी के दिन तय की जाएगी। इस बार दो अक्तूबर को जब देशभर में विजयदशमी की धूम रहेगी उसी दिन बदरीनाथ मंदिर परिसर में एक भव्य धार्मिक समारोह के बीच कपाट बंद होने की तिथि की घोषणा की जाएगी।
हर साल की तरह इस वर्ष भी यह परंपरा जारी रखते हुए धर्माधिकारी और वेदपाठी पंचांग की गणना करेंगे और कपाट बंद करने की तिथि तय करेंगे। समारोह के दौरान बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। बदरीनाथ धाम के मुख्य पुजारी (रावल) परंपरागत रूप से यह तिथि घोषित करेंगे।
बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने जानकारी दी कि उसी दिन धाम के कपाट बंद होने से पहले होने वाली पंज पूजाओं, उद्धव और कुबेर जी के पांडुकेश्वर प्रस्थान आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी तथा भगवान विष्णु के वाहन गरुड़ जी के नृसिंह मंदिर ज्योतिर्मठ गद्दी स्थल के लिए प्रस्थान से जुड़े मुहूर्त और कार्यक्रमों की भी घोषणा की जाएगी।
इस आयोजन के दौरान एक और महत्वपूर्ण परंपरा निभाई जाएगी 2026 में होने वाली चारधाम यात्रा के लिए भंडार सेवा हेतु पगड़ी भेंट की जाएगी….जो सेवा के प्रतीक रूप में दी जाती है।
बदरीनाथ धाम में विजयदशमी के इस विशेष दिन को देखने और धार्मिक अनुष्ठानों का हिस्सा बनने के लिए हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस अवसर पर मंदिर परिसर एक बार फिर श्रद्धा आस्था और परंपरा की अनुपम छटा बिखेरेगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



दलेर मेहंदी विवाद: सीएम धामी ने की मीका सिंह से बातचीत, जानिए क्या कहा
रामनगर में नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इन मसलों पर हुए फैसले
उत्तराखंड: रेखा आर्या-गिरधारी लाल विवाद पर सीएम धामी का बयान, बोले- 22 साल साथ रहे तो अब आरोप क्यों?
उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अभियान
मदरसों में हिंदी-अंग्रेजी के साथ धार्मिक शिक्षा भी, धामी सरकार ने तय किए नया सिलेबस
अब AI भी बोलेगा उत्तराखंड की बोली! CM धामी ने लॉन्च किया खास पोर्टल
मरीजों को समय पर मिलेगी मदद? उत्तराखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा को लेकर सरकार का बड़ा कदम
पिथौरागढ़ की महिला बुनकरों का हुनर देखिए, ऊनी कालीनों पर उकेरी पीएम मोदी और सीएम धामी की तस्वीर 
